ePaper

घायल चालक के ईलाज खर्च की मांग को लेकर तीन घंटे सड़क जाम

Updated at : 17 Dec 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
घायल चालक के ईलाज खर्च की मांग को लेकर तीन घंटे सड़क जाम

ट्रक चालक के ईलाज को लेकर बहेरा के युवकों ने बुधवार को अशोक परियोजना चौक जाम कर दिया.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार जीएम ऑफिस के निकट मंगलवार को हुई फायरिंग में घायल ट्रक चालक के ईलाज को लेकर बहेरा के युवकों ने बुधवार को अशोक परियोजना चौक जाम कर दिया. इससे सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने के बाद पिपरवार पुलिस व सीआइएसएफ के अधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे. ग्रामीण गोलीबारी के दौरान घायल चालक मिनहाज के ईलाज के लिए सीसीएल से 50 हजार रुपये देने की मांग की. बाद में सीसीएल अधिकारियों के निर्देश पर घायल परिवार को 25 हजार रुपये दिये गये. इसके बाद दोपहर एक बजे लोकल सेल व हाइवा डंपरों का परिचालन शुरू हो सका. ज्ञात हो कि मंगलवार को अपराधियों की फायरिंग के दौरान भागने के क्रम में उक्त चालक गिर कर घायल हो गया था. जानकारी के अनुसार उसे ईलाज के लिए रिम्स ले जाया गया था. इधर, घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गयी है. उग्रवादी संगठन टीएसपीसी द्वारा फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस उग्रवादियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola