अदालत की शरण में पहुंचे डॉ राजकुमार, कहा- बिना पक्ष सुने ही हटाया गया रिम्स निदेशक के पद से

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Apr 2025 10:05 AM

विज्ञापन

डॉ राजकुमार

RIMS Director Dr Raj kumar: रिम्स निदेशक के पद से हटाये जाने के बाद डॉ राजकुमार झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गये हैं. उन्होंने अपनी दायर याचिका में कहा कि उन्हें पद से हटाया जाना नियम के खिलाफ है. उन्होंने अदालत से पूरे मामले की जांच कराने की अपील की है.

विज्ञापन

रांची : रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ राजकुमार ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर कर निदेशक पद से हटाये जाने के आदेश को चुनौती दी है. उन्होंने मामले में नेचुरल जस्टिस और रिम्स नियमावली-2002 का सीधा उल्लंघन बताया है. प्रार्थी डॉ राजकुमार ने अपनी याचिका में कहा है कि रिम्स निदेशक पद पर उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गयी थी. लेकिन उन पर झूठे आरोप लगा समय से पहले बिना उनका पक्ष सुने निदेशक पद से हटा दिया गया.

रिम्स निदेशक के पद हटाये जाने को बताया नियम विरुद्ध

याचिका में डॉ राजकुमार ने खुद को पद से हटाये जाने को नियम विरुद्ध बताया है. उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की है. पूरी जिंदगी मैंने गलत तरीके से पैसे नहीं कमाये. अगर ईमानदारी से कार्य करने के बाद भी मुझ पर आरोप लगाया जायेगा, तो यह गलत है. उन्हें यह स्थिति स्वीकार नहीं है.

Also Read: झारखंड में ईडी ने फिर डाली दबिश, वन भूमि घोटाले को लेकर 15 ठिकानों पर मारा छापा

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश को निरस्त करने की मांग

प्रार्थी डॉ राजकुमार ने रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आदेश को निरस्त करने की मांग की है. डॉ अंसारी ने 17 अप्रैल को डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया था. आदेश में कहा गया था कि रिम्स निदेशक पद पर कार्यरत रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और विभाग द्वारा लोकहित में दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया गया. रिम्स अधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने में डॉ राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी. इसलिए उन्हें रिम्स नियमावली-2002 के नियम 9(छह) के तहत लोकहित में डॉ राजकुमार को तीन महीने का वेतनभत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से रिम्स के निदेशक पद से हटा दिया गया था.

झारखंड हाईकोर्ट की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola