Rath Yatra: रांची में भव्य रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम हेमंत सोरेन ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

रथ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर
Rath Yatra: रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथफुर में रविवार को भव्य रथ यात्रा निकली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रथ खींचा. उनकी पत्नी कल्पना भी इसमें शामिल हुईं.
Rath Yatra|रांची, राजकुमार : झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार (7 जुलाई) को पत्नी कल्पना सोरेन और अपने एक बेटे के साथ रथ यात्रा में भाग लिया. रस्साबंधन के बाद उन्होंने रथ भी खींचा. इसके पहले 3 बजे से ही श्री विष्णुसहस्रनामर्चना शुरू हो गई. इसमें पुरुष और महिला दोनों ने भाग लिया.
कल्पना सोरेन और बेटे के साथ पहुंचे हेमंत सोरेन
रथ यात्रा में रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन, उनका एक बेटा, कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल भी रथ यात्रा में शामिल हुए. 5:11 बजे रथ से सीढ़ी को हटा दिया गया. इसके बाद रस्साबंधन हुआ और मुख्यमंत्री ने थोड़ी देर के लिए रथ खींचा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4:30 बजे जगन्नाथपुर पहुंच गए. 5:10 मिनट पर पूजा-अर्चना खत्म हुई. इसके बाद रथ में रस्साबंधन हुआ और मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. एक वीडियो ट्वीट कर उन्होंने लिखा- रांची में महाप्रभु की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होने का परम सौभाग्य मिला. जय जय जगन्नाथ स्वामी!
रांची में महाप्रभु की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होने का परम सौभाग्य मिला।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 7, 2024
जय जय जगन्नाथ स्वामी!#जगन्नाथ_रथयात्रा#JaiJagannath #JagannathRathYatra https://t.co/4OPPMHCNvj
रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के किये गये थे पुख्ता इंतजाम
रथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. ड्रोन से मेला और रथ यात्रा की निगरानी की जा रही थी. सबसे आगे तीन चंवर चल रहे थे. सबसे आगे काला, इसके बाद लाल और फिर सफेद रंग का चंवर था. काला चंवर भगवान जगन्नाथ स्वामी का प्रतीक था, जबकि लाल बहन सुभद्रा और सफेद बलभद्र स्वामी का प्रतीक था. तीनों छातों के आगे पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाए जा रहे थे. संगीत पर भक्त नृत्य कर रहे थे.
नवविवाहित जोड़ों ने जगन्नाथ मंदिर में चढ़ाया मौर
रथ यात्रा शुरू होने से पहले नवविवाहित जोड़ों ने मौर चढ़ाया. सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी. मेला परिसर में सैकड़ों कैंप लगे थे. सजावट से लेकर खाने-पीने के सामान तक मेला परिसर में बिक रहे थे. आज बारिश नहीं हुई, जिसकी वजह से दिन में गर्मी ज्यादा थी. इसलिए पानी और कोल्ड ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ गई थी.

हेमंत ने राज्य लोगों को रथ यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुआ. पूजन-अनुष्ठान में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की. मुख्यमंत्री ने राज्य की समस्त जनता को रथ यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी.
हेमंत सोरेन ने जगन्नाथपुर में लगाए जय जगन्नाथ के जयकारे
मुख्यमंत्री ने आस्था एवं भक्ति के समागम में शामिल हुए हजारों श्रद्धालुओं के साथ जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए. ऐतिहासिक रथ यात्रा के अवसर पर आयोजित पूजा-अनुष्ठान में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक राजेश कच्छप, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं विनोद पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.
Also Read
रांची में भव्य रथ यात्रा कल, जगन्नाथपुरी में 5 वॉच टावर से होगी मेले की निगरानी
Rath Mela: एकांतवास से बाहर आए भगवान जगन्नाथ, प्रभु को देख भक्त हुए भाव विभोर, आप भी देखें VIDEO
रांची में जगन्नाथपुर रथ मेले को लेकर भव्य तैयारी, जानें क्या-क्या है व्यवस्था
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




