ePaper

Ranchi News: नेशनल ग्रिड से जुड़ा लातेहार, रांची को मिलेगी 70 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Updated at : 17 Dec 2024 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: नेशनल ग्रिड से जुड़ा लातेहार, रांची को मिलेगी 70 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Ranchi News : लोहरदगा-लातेहार 220/132 केवी ग्रिड सबस्टेशन व लोहरदगा 220 केवी डबल संचरण लाइन सोमवार से आरंभ हो गयी.

विज्ञापन

रांची. लोहरदगा-लातेहार 220/132 केवी ग्रिड सबस्टेशन व लोहरदगा 220 केवी डबल संचरण लाइन सोमवार से आरंभ हो गयी. इन्हें नेशनल ग्रिड से भी जोड़ दिया गया है. इससे लोहरदगा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो सकेगी. वहीं लातेहार ग्रिड को पावर ग्रिड कारपोरेशन के चंदवा स्थित नेशनल ग्रिड से जोड़ा गया है.

रांची और लोहरदगा को अबाधित बिजली

ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के एमडी केके वर्मा ने बताया कि लोहरदगा ग्रिड के बन जाने से पूरे लोहरदगा के साथ-साथ गुमला एवं सिमडेगा को भी विद्युत आपूर्ति की जा रही है. इससे क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हुआ है. पूर्व में लोहरदगा को हटिया ग्रिड (रांची) सबस्टेशन -2 से लगभग 70 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जाती थी. 220/132 केवी लोहरदगा ग्रिड के आरंभ होने के बाद हटिया ग्रिड सबस्टेशन-दो का ट्रांसफार्मर लोड लगभग 70 मेगावाट कम हो गया है. जिसका फायदा राजधानी रांची एवं आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा.

ट्रांसमिशन लाइन की क्षमता बढ़ायी जा रही

श्री वर्मा ने कहा कि पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री के निर्देश पर ट्रांसमिशन लाइन को मजबूत करते हुए इसकी क्षमता बढ़ायी जा रही है पिछले तीन महीने से लोड शेडिंग नहीं हुई है. यदि कहीं बिजली काटी भी है तो वह लोकल फाल्ट के कारण कटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola