रांची: अनगड़ा में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

Updated:
विज्ञापन
Two Brothers Drown In Well

कुआं

Two Brothers Drown In Well: अनगड़ा के चन्द्राटोली में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों सुखराम मुंडा और विनोद मुंडा की दर्दनाक मौत हो गई. एक भाई को बचाने के प्रयास में दोनों की जान चली गई.

विज्ञापन

जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Two Brothers Drown In Well: रांची जिले के अनगड़ थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली में सोमवार सुबह 6 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों सुखराम मुंडा (42 वर्ष) और विनोद मुंडा (35 वर्ष) की मौत हो गई. इस दोहरे हादसे के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

भाई को बचाने की कोशिश में दोनों ने गंवाई जान

जानकारी के अनुसार, खेतों में सुबह फ्रैश होने के बाद छोटा भाई विनोद मुंडा कुएं से पानी निकालने गया था, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर कुएं में डूब गया. भाई को डूबता देख बड़े भाई सुखराम मुंडा ने उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे कुएं में छलांग लगा दी. सुखराम ने अपने भाई को बचाने की काफी मशक्कत की और उसे पानी के ऊपर तक खींच भी लाया था, लेकिन कुएं में पानी का स्तर अधिक होने के कारण वह उसे बाहर नहीं निकाल सका. अंततः दोनों भाइयों की कुएं में ही डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि विनोद मुंडा पूर्व में मिर्गी का रोगी था और वह अविवाहित था. वह अपने बड़े भाई का बेहद प्रिय था.

मनरेगा से बना था कुआं, नहीं बना था मुंडेर

बताया गया कि जिस कुएं में यह हादसा हुआ उसकी गहराई करीब 30 फीट है, जिसमें 22-23 फीट पानी भरा हुआ था. इस सिंचाई कुप का निर्माण दो वर्ष पूर्व मृतकों के पिता बिरसा मुंडा ने मनरेगा योजना के तहत कराया था. यह घर से थोड़ी दूर पर है. कुएं का मुंडेर अभी तक नहीं बंधा था. ग्रामीणों के अनुसार, कूप निर्माण के बाद पुरी मिट्टी बैठ जाने के 1-2 साल बाद ही उसका मुंडेर बांधा जाता है, जो इस हादसे का एक मुख्य कारण बना.

शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजे, मुआवजे की मांग

घटना के बाद पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा की सूचना पर अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. इधर, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

ये भी पढ़ेंसाहिबगंज: राजमहल में भाइयों के बीच हुआ जमीन विवाद, मारपीट में बुजुर्ग की मौत

ये भी पढ़ेंचाईबासा में बड़ा हादसा टला, जर्जर आदिवासी छात्रावास की छत गिरी, बुनियादी समस्याओं से जूझ रहीं छात्राएं

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola