ePaper

Ranchi: आराहंगा के जंगलों में अफीम खेती पर ग्रामीण एसपी ने कसा शिकंजा, की हाई लेवल मीटिंग

Updated at : 20 Jan 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
आराहंगा के जंगलों में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर

आराहंगा के जंगलों में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर

Ranchi: तमाड़ के नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में अफीम की खेली पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए ग्रामिण एसपी ने एक हाई लेवल मीटिंग की है और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

शुभम हल्दार, तमाड़
Ranchi: रांची के तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए से ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र आराहंगा के जंगली इलाकों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संभावित अफीम खेती वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. ग्रामीण एसपी ने कहा कि अफीम की अवैध खेती पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. इसके लिए उन्होंने नियमित गश्ती बढ़ाने, खुफिया सूचना तंत्र को और मजबूत करने और स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने जंगली और दुर्गम इलाकों में सतत निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

जंगलों में पैदल चले पुलिस अधिकारी

निरीक्षण के दौरान बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश और तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मोदी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. अधिकारियों ने जंगलों में पैदल पहुंचकर संभावित गतिविधियों पर नजर रखी और अफीम की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करने की बात कही. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खेती में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कार्रवाई तेज करने को लेकर ग्रामीण एसपी ने की हाई लेवल मीटिंग

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बुंडू अनुमंडल सभागार में अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए एक हाई लेवल बैठक की. मौके पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सभी पदाधिकारियों के साथ अफीम की अवैध खेती को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि अफीम की खेती पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी बढ़ाई जाए. साथ ही ग्रामीण स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए आम लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और सूचना के तत्काल आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट कहा कि अफीम की खेती करने वालों और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने और नियमित रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में बुंडू एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा, बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, बुंडू एलआरडीसी छविबाला बारला, बुंडू इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा, सोनाहातु इंस्पेक्टर सुनील गोराई, तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मोदी, सोनाहातु थाना प्रभारी प्रेम कुमार, राहे थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह, सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार, दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव, नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार, बुंडू बीडीओ सावित्री कुमारी, बुंडू सीओ हंस हेमब्रम, तमाड़ सीओ समरेश प्रसाद भंडारी, सोनाहातु बीडीओ मनोज कुमार मेहता, राहे बीडीओ अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

Ranchi: नगर-निगम की खुली पोल, खुले नाले ने ली 2 साल के मासूम की जान

Ranchi: गांव में घुसा लकड़बग्घा, स्कूल में 3 घंटे रहा कैद; लोगों में हड़कंप

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola