Cricket: वीमेंस टी-20 क्रिकेट: रांची रॉयल्स और धनबाद ड्रैगंस की टीम जीती

Published at :07 Sep 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे झारखंड वीमेंस टी-20 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गये.

विज्ञापन

रांची. जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे झारखंड वीमेंस टी-20 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में रांची रॉयल्स ने जमशेदपुर टाइटंस को 12 रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाये. इसमें प्रियंका सावालियन ने 56 रनों की पारी खेली. वहीं जवाब में जमशेदपुर की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन ही बना सकी. इसमें इला खान ने 54 रनों की पारी खेली. प्रियंका प्लेयर ऑफ द मैच बनी. वहीं दूसरी मैच में धनबाद ड्रैगंस ने दुमका डायनामोस को 14 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद ने 20 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाये. इसमें प्रियंका लुथरा ने 45 रन बनाये. जवाब में दुमका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी. इसमें सोनिया ने 54 रनों की पारी खेली. प्रियंका प्लेयर ऑफ द मैच बनीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola