Ranchi: चले आईए धुर्वा, गुलजार हुआ बाजार, 5000 लोगों को रोजगार, 120 फीट की ऊंचाई पर रोमांच का एहसास

Updated at : 08 Jul 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
jagannathpur rath mela ranchi jharkhand

jagannathpur rath mela ranchi jharkhand

Ranchi Rath Mela : रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर में रथ मेला सज गया है. 5000 लोगों को अस्थायी रोजगार मिला है. 120 फीट की ऊंचाई को रोमांच देखना है, तो आइए.

विज्ञापन

Ranchi Rath Mela: जगन्नाथपुर रथ मेला आस्था के साथ-साथ लोक संस्कृति और मान्यताओं से भी जुड़ा है. इस वर्ष भी रथ मेला को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. मेला परिसर में दो दर्जन से अधिक झूले आकार ले चुके हैं. शाम ढलते ही मंदिर के साथ-साथ मेला परिसर रोशनी से खिलखिला उठ रहा है.

उल्लास और उमंग का संदेश लेकर आया रथ मेला

यह मेला पूजा-अर्चना के साथ जीवन में उल्लास और उमंग का संदेश लेकर भी आ रहा है. 7 से 17 जुलाई तक लगनेवाले इस मेला में लोग खुशियों का पल गुजारेंगे. गुजरते समय के साथ मेला भी बदलती तकनीक से रूबरू करायेगा. पारंपरिक झूले की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक झूले होंगे. साथ ही यहां परंपरागत व्यंजन, घरेलू सजावटी सामग्री के साथ-साथ रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले सामग्रियां भी आसानी से मिल जायेंगी.

10 से 15 इलेक्ट्रिक से चलने वाले झूले

मेला परिसर को दो हिस्से पूर्वी और पश्चिमी मेला में बांटा गया है, ताकि भीड़ बंटे. करीब 60 झूले लगाये जा रहे हैं. झूले पर चार वर्ष के बच्चे से लेकर 65 वर्ष तक के बुजुर्ग को चढ़ने की अनुमति होगी. बच्चों के लिए ट्रेन, मिक्की हाउस, जंपिंग कार, धूम बाइक, ड्रैगन रेस, हॉर्स राइड, हेलीकॉप्टर जैसे दर्जनों झूले लगाये गये हैं. वहीं, 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों से लेकर वयस्कों के लिए 18 फीट से लेकर 120 फीट ऊंचे टावर झूले लगाये गये हैं. इस बार 10-15 झूले पूरी तरह इलेक्ट्रिकल ऑपरेटेड होंगे, जिस पर लोग 10 मिनट तक लुत्फ उठा सकते हैं.

मौत का कुआं से लेकर जादू के खेल तक

पिछले वर्ष 11 टावर झूले लगाये गये थे, जो इस बार 15 हैं. बीते वर्ष सात ब्रेक डांस झूले रोमांचित कर रहे थे, जो इस बार नौ अलग-अलग आकार के होंगे. चार टोरा-टोरा झूले लगाये गये हैं. वहीं तीन मौत के कुएं भी रोमांच का केंद्र होंगे. इस बार 80 से 90 फीट गहरा मौत का कुआं होगा, जिसमें दो की जगह तीन चार पहिया कार जोड़ी बनाकर सबको रोमांचित करेगी. साथ ही बच्चाें के लिए 15 से अधिक झूले लगाये गये हैं. ड्रैगन ट्रेन, हॉर्स राइड, हेलिकॉप्टर के चार झूले होंगे. वहीं अलग-अलग आकार के 10 नाव झूले भी होंगे.

शाम ढलते ही लाइटिंग करेगी आकर्षित

मेला परिसर को खास लाइटिंग से सजाया गया है. 100 केबी के चार से अधिक जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है. इससे न केवल झूले बल्कि मीना बाजार भी जगमगायेगा. शाम पांच बजे मेला परिसर रोशनी से जगमगा उठेगा.

मेला से 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

चार एकड़ में फैले मेला परिसर में झूले, मेला के संचालन और व्यवस्था में लगभग 1000 से अधिक लोग जुटे हैं. एक झूला के संचालन में 15 से अधिक स्टाफ लगाये गये हैं. इस मेला से 250 से अधिक परिवार जुड़ा है. वहीं, पूरे मेला परिसर में 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. इसमें फूड स्टॉल व मीना बाजार के स्टॉल धारक भी शामिल होंगे.

सुनामी और वाटर बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे

इस वर्ष जगन्नाथपुर मेला में तीन खास झूले आकर्षण के केंद्र होंगे. आम तौर पर बड़े एम्यूजमेंट पार्क में उपलब्ध सुनामी और थ्रीस-बी झूला का आनंद रांचीवासी उठा सकेंगे. झूले 70 फीट ऊपर आसमान से गोते लगवायेंगे. वहीं, हथौड़े के आकार का हैमर व रेंजर झूला 70 फीट की ऊंचाई पर 360 डिग्री हवा में नचायेगा. साथ ही हर उम्र के लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर वाटर बोटिंग की व्यवस्था की जा रही है.

रथ मेला का बजट दोगुना से भी अधिक

इस बार मेला का बजट बीते वर्ष से काफी ज्यादा है. 2023 में मेला का टेंडर 76 लाख में फाइनल हुआ था, जो इस बार 1.92 करोड़ में निष्पादित किया गया है. मेला समन्वयक बिट्टू सिंह ने बताया कि झूले की दर 30 से 80 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है. क्राफ्ट बाजार में झारखंड, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पी अपने सामान की बिक्री करने पहुंचे हैं.

इस वर्ष दर्जन भर टावर झूले, बच्चों के लिए भी खास

टावर झूला का खासा क्रेज मेला में देखा जाता है. सबको इसका खास इंतजार रहता है. जगन्नाथपुर मेला परिसर में प्रवेश करते ही आसमान छूते टावर झूले नजर आयेंगे. इस वर्ष 10 से अधिक टावर झूले लगाये जा रहे हैं. बच्चे जहां हाथ से चलनेवाले 18 फीट ऊंचाई वाले टावर झूले का आनंद ले सकेंगे.

120 फीट की ऊंचाई पर ले जाएगा टावर झूला

मोटर संचालित टावर झूले 120 फीट की ऊंचाई पर ले जायेंगे. यह ऊंचाई झूले के सबसे टॉप के प्लेटफॉर्म की होगी, जहां लोगों को कुछ मिनट तक रोका जायेगा. लोग ऊंचाई से शहर का नजारा ले सकेंगे. 120 फीट ऊंचे टावर झूले में 28 से 30 ट्रॉलियां होंगी. इसमें 30 सीटर वाला एक, 26 सीटर वाला छह और 18 सीटर वाले तीन टावर झूले होंगे.

Also Read

Rath Yatra: रांची में निकली भव्य रथ यात्रा, सीएम हेमंत सोरेन ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola