Ranchi News : गैंगस्टर अमन साहू को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस

Updated at : 10 Mar 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News :  गैंगस्टर अमन साहू को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस

कोयला काराेबारी बिपिन मिश्रा पर हमला मामला

विज्ञापन

रांची. कोयला काराेबारी बिपिन मिश्रा पर हमला मामले में गैंगस्टर अमन साहू को रांची पुलिस रिमांड पर लेगी. अमन साहू अभी छत्तीसगढ़ जेल में है. बिपिन मिश्रा पर हत्या की जिम्मेवारी अमन साहू गैंग के मयंक सिंह व राहुल ने लेते हुए सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया था. गौरतलब है कि शुक्रवार को बरियातू रोड में अपनी कार में बैठ बिपिन मिश्रा पर दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलायी थी. लेकिन वे बाल-बाल बच गये थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिपिन मिश्रा ही नहीं, उनके पेटी ठेकेदार भी अमन साहू के निशाने पर हैं. अमन साहू ने अपने गुर्गों द्वारा उन पर हमला कराया है. काेयला कारोबारी पर अमन साहू के कहने पर उसके गुर्गे दबाव बनाते हैं. पुलिस का कहना है कि अमन साहू कोयला के कारोबार में अपने लोगों को रखना चाहता है ताकि कारोबार में रहकर उसके गुर्गे बड़े कारोबारियाें के संबंध में जानकारी दे सकें. गौरतलब है कि बिपिन मिश्रा पर हमला के बाद रांची पुलिस कप्तान ने एसआइटी का गठन किया था. प्रशिक्षु डीएसपी के साथ छह टीम बनायी गयी है. टीम झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola