Jharkhand Weather: बारिश के बाद गिरा रांची-पलामू का तापमान, जानें झमाझम बारिश के साथ कहां गिरे ओले

झारखंड की राजधानी रांची में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. रांची के अलावा पलामू में भी आज शाम को तापमान गिर गया. गढ़वा में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.
Jharkhand Weater Today: झारखंड की राजधानी रांची में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. रांची के अलावा पलामू में भी आज शाम को तापमान गिर गया. गढ़वा में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, रांची में अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री घट गया, जबकि पलामू के डालटेनगंज के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. हालांकि, जमशेदपुर के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है.
जमशेदपुर में रविवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री घटकर 32.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 19.6 डिग्री हो गया है. यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक.
Also Read: Jharkhand Weather: रांची समेत इन जिलों में होगी गर्जन के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जमशेदपुर में अधिकतम तापमान बढ़कर 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री चढ़कर 22 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है. पलामू के डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री घटने के बाद 33.2 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है.
रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 26 मार्च को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई है. वहीं कुछ जगहों पर गर्जन, वज्रपात के साथ तेज सतही हवाएं भी चलीं. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच रही.
Also Read: Jharkhand Weather News: बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित,साहिबगंज में कटनी के बाद खेतों में भींग गयी रबी की फसल
मौसम विभाग ने कहा है कि ऐसे मौसम में कच्चे मकान प्रभावित हो सकते हैं. किसानों की फसल के साथ-साथ पशुधन को भी नुकसान हो सकता है. इसलिए लोगों को कमजोर दीवारों से दूर रहने की सलाह दी है. पक्के मकान में लोगों को आश्रय लेने के लिए कहा गया है. किसानों को विशेष सलाह देते हुए मौसम केंद्र ने कहा है कि वे अपनी फसलों की कटाई करें और उन्हें सूखे स्थान पर सुरक्षित रखें.
मौसम केंद्र रांची ने 27 मार्च के लिए वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि राज्य के दक्षिणी-पूर्वी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका है. राजधानी रांची में 30 मार्च तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. इस दौरान तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




