ePaper

Ranchi News: पंडरा में दिनदहाड़े 70 लाख के गहनों की लूट, 10 मिनट में 3 हथियारबंद लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

Updated at : 13 Jun 2024 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
jewellery loot in ranchi jharkhand

रांची के पंडरा स्थित ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद जांच करती पुलिस. फोटो : प्रभात खबर

Ranchi News: रांची के पंडरा में गुरुवार को दिनदहाड़े करीब 70 लाख रुपए के गहनों की लूट हुई है. 3 हथियारबंद लुटेरे आए और ज्वेलरी शॉप से गहने लूटकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Ranchi News|नगड़ी (रांची), ब्रजेंद्र पांडेय : झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े 70 लाख रुपए के गहनों की लूट हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एक बाईक पर 3 हथियारबंद लुटेरे आए और ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की. जिस वक्त लूटपाट हुई, दुकान में उसका मालिक मौजूद नहीं था.

Ranchi में सोने-चांदी की दुकान से लूट की पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और मामले की जांच की. फॉरेंसिक साइंस की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच की. बताया जा रहा है कि एक बाईक पर 3 अपराधी आए थे. तीनों हथियार से लैस थे. सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बाईक पर सवार होकर आए थे 3 हथियारबंद बदमाश

बाईक पर सवार होकर 3 युवक राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में स्थित दुकान के बाहर उतरे. इनमें से एक दुकान के बाहर खड़ा रहा. उसके दो साथी दुकान के अंदर दाखिल हुए. जब तक दोनों अंदर से गहने लूटकर बाहर नहीं आ गए, तब तक वह बाहर में पहरेदारी करता रहा. ज्वेलरी लूटने के बाद तीनों उसी बाईक से कटहल मोड़ की ओर फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें : रांची के मेन रोड में दिनदहाड़े 3 लाख रुपये की लूट, बाइक से गिरे तो पैदल ही भागे लुटेरे

ग्राहक के रूप में आए, पहले ब्रेसलेट, फिर अंगूठी दिखाने को कहा

दुकान के मालिक की मां आशा देवी ने बताया कि दुकान में आने के बाद उन लोगों ने ब्रेसलेट दिखाने को कहा. ब्रेसलेट की कीमत पूछी. फिर अंगूठी दिखाने के लिए कहा. इसके बाद कहा कि हल्की अंगूठी दिखाओ. हल्की अंगूठी दिखाई, तो उसकी कीमत पूछी. कहा कि अंगूठी पसंद है, दे दो.

अंगूठी की कीमत कम करने के लिए कहा और तान दी बंदूक

दोनों युवकों ने अंगूठी की कीमत में कुछ कमी करने के लिए भी कहा. दुकान के स्टाफ ने 500 रुपए की कमी कर दी. इसके बाद वह बिल बनाने लगा. इसी दौरान युवकों ने छोटी बंदूक निकाल ली. स्टाफ से कहा कि नीचे बैठ जाओ. इसके बाद महज 10 मिनट के अंदर दोनों लुटेरों ने दुकान में मौजूद गहने समेटे और वहां से चलते बने.

दुकान मालिक ने कहा-70 लाख की लूट, पुलिस बोली- 40 लाख की

दुकान के कर्मचारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी लुटेरों की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी. ये लोग पंडरा की ओर से आए थे और कटहल मोड़ की ओर भाग गए. वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराधियों का सुराग मिला है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही कहा कि यह भी सर्वे किया जाएगा कि कितने ज्वेलरी शॉप हैं, जहां गार्ड नहीं हैं. सीसीटीवी कैमरे सही से नहीं लगे हैं. साथ ही कहा कि करीब 40 लाख रुपए की लूट हुई है, ऐसा अनुमान है. अभी इसका असेसमेंट किया जाएगा.

काम से अपर बाजार गया था दुकानदार, दुकान में थी मां

दुकान के मालिक ने मीडिया को बताया कि करीब 70 लाख रुपए के गहनों की लूट हुई है. उन्होंने कहा कि जिस वक्त दुकान में लूटपाट हुई, वह काम से अपर बाजार गए हुए थे. दुकान में उनकी मां और एक कर्मचारी थे. कर्मचारी को जमीन पर बैठने के लिए कहा और उसके बाद अपने हाथों से गहने निकाले और फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें

रांची में मिस्त्री ने बंधक बनाकर दिया लूट को अंजाम, पहले उसी घर में करता था काम

रांची में कारोबारी से हुई 4 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola