रांची में कारोबारी से हुई 4 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
फाइल फोटो
रांची के रातु नगर थाना क्षेत्र में जमीन व्यापारी से 4 लाख रुपये की लूट हुई है.
रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार लूट को अंजाम दे रहे हैं. खबर है कि रातु नगर थाना क्षेत्र के मखमंद्रो बाजार के पास एक जमीन व्यापारी से सोने की चेन व 4 लाख रुपये की लूट हुई है.
कैसे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक जमीन कारोबारी संतोष दुबे अपनी एक्सयूवी गाड़ी से ग्राहक को जमीन दिखा कर लौट रहे थे कि तभी अपराधी 4 लाख कैश और सोने की चेन लूट कर फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. हाल के दिनों में लूट व छिनतई की खबरें आम हो गई हैं. लगातार लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी होने से लोगों में भय का माहौल है.
Also Read : रांची सड़क हादसा : रातु में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए