झारखंड : रांची के मेन रोड में दिनदहाड़े 3 लाख रुपये की लूट, बाइक से गिरे तो पैदल ही भागे लुटेरे

राजधानी रांची के मेन रोड में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये लूट लिये. बताया गया कि पीड़ित बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
रांची, आदित्य : राजधानी रांची में फिर लूटपाट की घटना सामने आयी है. शुक्रवार को मेन रोड में दिनदहाड़े एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये की लूट हुई है. इस घटना के बाद लोअर बाजार थाने की पुलिस जांच में जुट गयी है. इधर, राज्य में बढ़ते क्राइम और सुरक्षा को लेकर बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधा है.
बैंक में पैसा करने जा रहे व्यक्ति से तीन लाख की लूट
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद महमूद एक बैंक से पैसा निकाल कर दूसरे बैंक में जमा करने जा रहा था. इसी दौरान दो अपराधी घात लगाये उसका पीछा कर रहे थे. मौका पाते ही अपराधियों ने घटना को अंजाम देते हुए व्यक्ति से रुपये छीन कर भागने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो भागने के क्रम में दोनों अपराधी बाइक से गिर गये थे. हालांकि, तुरंत वो दोनों उठे और बाइक छोड़कर पैदल ही भाग खड़े हुए.
जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वारदात वाली जगह पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उसी आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस की मानें, तो जल्द ही लूट में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




