ePaper

रांची-हावड़ा वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का PM मोदी 24 सितंबर को करेंगे उद्घाटन, जानें क्या हो सकता है टाइम टेबल

Updated at : 21 Sep 2023 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
रांची-हावड़ा वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का PM मोदी 24 सितंबर को करेंगे उद्घाटन, जानें क्या हो सकता है टाइम टेबल

महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से रवाना होगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी.

विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्य से नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसमें रांची से हावड़ा के बीच चलनेवाली ‘वंदे भारत ट्रेन’ भी शामिल होगी. चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर दिये गये हैं. साथ ही द-पू रेल मुख्यालय की ओर से इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है.

द-पू रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से रवाना होगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी. पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित किया गया है. फिलहाल, नियमित रूप से परिचालन के लिए ट्रेन की समय सारिणी का निर्धारण अभी नहीं हुआ है. मालूम हो कि दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए बोर्ड को दो समय सारिणी भेजी गयी है.

Also Read: पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, एग्जीक्यूटिव क्लास का 2300 रुपये, जानिए चेयरकार का किराया

पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन के हावड़ा से रवाना होने का समय सुबह 8:00 बजे और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:55 बजे निर्धारित किया गया है. वहीं, वापसी में ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रांची से रवाना करने और रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव दिया गया है. दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और सुबह 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी. जानकारी के अनुसार, यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी रांची रेल मंडल को दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola