कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर रांची डीसी गंभीर, जिले के लोगों से की सहयोग की अपील

Coronavirus in Jharkhand : रांची जिले में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की हर दिन बढ़ती संख्या को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने कोरोना जांच के दौरान लोगों को सही पता और मोबाइल नंबर देने की अपील की है, ताकि जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन संक्रमित व्यक्ति को उचित इलाज उपलब्ध करा सके.
Coronavirus in Jharkhand : रांची : रांची जिले में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की हर दिन बढ़ती संख्या को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने कोरोना जांच के दौरान लोगों को सही पता और मोबाइल नंबर देने की अपील की है, ताकि जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन संक्रमित व्यक्ति को उचित इलाज उपलब्ध करा सके.
उपयुक्त छवि रंजन ने कहा कि रांची जिला प्रशासन कोविड 19 की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. लेकिन, पिछले कुछ दिनों से कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां कुछ लोगों द्वारा कोविड टेस्टिंग लैब में सैंपल देने के दौरान गलत पता या गलत मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराया जा रहा है.
डीसी ने कहा कि इससे न सिर्फ जिला प्रशासन को पॉजिटिव व्यक्ति तक पहुंचने में समस्या आ रही है, बल्कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने में भी कठिनाई हो रही है. इसलिए उन्होंने इसमें सहयोग की अपील की है.
उन्होंने रांची वासियों से अनुरोध किया कि अगर आप या आपके सगे-संबंधी, कोई भी कोविड-19 जांच के लिए टेस्टिंग लैब पहुंचते हैं, तो अपना पता, थाने का पता, मोबाइल नंबर के साथ एक अन्य मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करायें, ताकि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर समुचित इलाज में सहूलियत हो सके.
डीसी ने कहा कि इससे न सिर्फ हमें आपको जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराने में मदद मिलेगी, बल्कि यह रांची वासियों और आपके आसपास के लोगों की सुरक्षा में भी सहायक साबित होगा.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




