रांची में सनकी पति का खौफनाक खेल, पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Ranchi Crime News: रांची के डोरंडा में पति ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद आरोपी फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News, रांची, (प्रणव कुमार): रांची में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला शनिवार दोपहर राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनिटोली का है. घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है. मृतका की पहचान तरन्नुम परवीन के रूप में हुई है. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. जबकि आरोपी पति फरार है.

पलंबर का काम करता है आरोपी पति

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति ने महिला के सिर पर गोली मार थी. इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी पलंबर का काम करता है. पड़ोसियों से बात करने पर यह भी पता चला है कि पति और पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव की स्थिति थी. जिस वजह अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था. शनिवार को यह पारिवारिक कलह बढ़ गया. गुस्से आकर पति ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे पिस्टल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी. गोली लगते ही पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी.

Also Read: झारखंड के सारंडा में मारे गए नक्सली अनल दा की वो दो बेटियां, जिन्हें कभी नहीं मिला बाप का प्यार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा

घर के अंदर हुई इस फायरिंग से आसपास अपने अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब पति फरार हो चुका था. मामले की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली. खबर लिखे जाने तक पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज चुकी है. घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गयी है.

Also Read: CM विदेश में, आयुक्त का पद खाली… फिर भी दुमका में ग्रैंड होगा रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola