Ranchi Crime News: बुढ़मू में बालू तस्करों की झड़प में जेसीबी समेत 5 वाहन फूंके, देखें VIDEO

बालू तस्करों की झड़प के बाद फूंके गए वाहन. फोटो : प्रभात खबर
Ranchi Crime News: रांची के बुढ़मू में बालू तस्कर गिरोहों में झड़प हो गई, जिसके बाद एक गिरोह ने जेसीबी समेत 5 वाहनों को फूंक दिया. मजदूरों से मारपीट भी की.
Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में बालू तस्कर गिरोहों के बीच जमकर झड़प हुई है. इस दौरान एक गुट के अपराधियों ने जेसीबी समेत 5 वाहनों को फूंक दिया. इस घटना के बारे में दो तरह की खबरें आ रहीं हैं.
दो गुटों की झड़प या रंगदारी के लिए अपराधियों ने जलाए वाहन!
एक ओर कहा जा रहा है कि बालू की तस्करी को लेकर दो गुटों में झड़प हुई है, तो दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि प्रति माह रंगदारी नहीं मिलने की वजह से अफराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
Jharkhand Trending Video
बुढ़मू के छापर बालू घाट पर हुई घटना
घटना राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात हुई. छापर बालू घाट पर बालू की निकासी के दौरान दो गुटों में जमकर झड़प हुई. झड़प के बाद वहां खड़े 5 वाहनों को जला दिया गया. वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की गई. उन्हें भगाने के बाद वाहनों को जला दिया गया.
टीएसपीसी और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच हुई झड़प
टीएसपीसी और जेजेएमसी के उग्रवादी इस बालू घाट पर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं. लेवी वसूलने के लिए दोनों संगठनों के लोग यहां आते हैं. टीएसपीसी का यहां वर्चस्व है. जेजेएमपी भी रेत के काले कारोबार में हिस्सेदारी चाहता है. इसलिए उसके सदस्यों ने यहां आकर मजदूरों के साथ मारपीट की और वाहनों को जला दिया.
Also Read
बालू तस्करों पर लोस चुनाव परिणाम के बाद चलेगा कानून का डंडा : एसडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










