ePaper

अंश-अंशिका अब तक लापता लेकिन रांची पुलिस को मिले नये सुराग, रविवार को बंद रहेगा धुर्वा

Updated at : 10 Jan 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Child Missing Case

लापता बच्चों की तलाश के लिए झारखंड पुलिस की जांच तेज, Pic Credit- Chatgpt

Ranchi Child Missing Case: रांची के धुर्वा से नौ दिन पहले लापता हुए मासूम अंश और अंशिका की तलाश तेज हो गयी है. झारखंड पुलिस की 40 सदस्यीय SIT को जांच में नये सुराग मिले हैं. बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की मांग को लेकर रविवार को धुर्वा बंद बुलाया गया है.

विज्ञापन

Ranchi Child Missing Case: राजधानी रांची के धुर्वा से नौ दिन पहले लापता हुए दो मासूम बच्चे अंश और अंशिका की तलाश ने पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इसके लिए झारखंड पुलिस की 40 सदस्यीय टीम बच्चों की खोजबीन में जुटी हुई है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. बताया गया है कि दोनों बच्चे चार और पांच वर्ष के हैं. दो जनवरी को वे अपने घर के पास स्थित किराना दुकान से खाने-पीने का सामान खरीदने निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे. काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला.

रविवार को धुर्वा बंद का अह्वान

लापता बच्चों के पिता ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी खोजबीन की गयी, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो तीन जनवरी को धुर्वा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी है. इधर, बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने एक समिति का गठन किया है. समिति ने रविवार को धुर्वा बंद का आह्वान किया है.

Also Read: WEF की बैठक में हिस्सा लेंगे CM हेमंत सोरेन, प्रतिष्ठित संस्थानों के सामने रखेंगे अपनी अपनी बात

पुलिस को जांच के दौरान मिले नये सुराग

इस पूरे मामले पर रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसमें 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ नये सुराग मिले हैं और हर संभावित पहलू से मामले की जांच की जा रही है. बच्चों को सुरक्षित ढूंढने के लिए पुलिस की ओर से हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं.

Also Read: सड़क पर लापरवाही पड़ रही भारी, 233 मौतों के बाद हजारीबाग में जागरूकता अभियान तेज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola