ePaper

Political news : भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान आज से

Updated at : 21 Dec 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में स्थित 5628 शक्ति केंद्रों पर उपस्थित होकर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलायेंगे

विज्ञापन

रांची. प्रदेश भाजपा 22 दिसंबर से संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी. भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में स्थित 5628 शक्ति केंद्रों पर उपस्थित होकर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलायेंगे. इसमें प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री सहित सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी अपने शक्ति केंद्र मौजूद रहेंगे. यह संगठन महापर्व छह वर्षों 2024 से वर्ष 2030 तक के लिए आयोजित है. सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर पहले ही पार्टी प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर चुकी है. इसमें ऑनलाइन सदस्यता की तकनीकी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी है.

झारखंड भाजपा की उर्वर भूमि

राकेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड भाजपा की उर्वर भूमि है. पार्टी का गांव-गांव तक मजबूत जनाधार है. भाजपा ने ही अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार किया है. भाजपा की सरकारों ने राज्य के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है. आज भाजपा की केंद्र सरकार पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है. भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है. सबका साथ सबका विकास पार्टी की नीति है, लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति का पार्टी लगातार विरोध करती रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के इस महा अभियान में युवा, महिला, एसटी, एससी, अल्पसंख्यक, किसान, पिछड़ा सभी मोर्चों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. कहा : भाजपा को लोकसभा चुनाव में 84 लाख से ज्यादा, जबकि विधानसभा चुनाव में 59 लाख से ज्यादा मत प्राप्त हुए हैं. भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लाखों की संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायेंगे.

कौन नेता कहां होंगे शामिल

राकेश प्रसाद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के तेलवाना पंचायत के खोरों गांव में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय गिरिडीह जिला के पचंबा शक्ति केंद्र पर, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची के हरमू स्थित शक्ति केंद्र पर, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा प्रखंड के चाराडीह शक्ति केंद्र पर, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ चुटिया रांची स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल स्थित केंद्र पर, प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू ओरमांझी स्थित कुचू शक्ति केंद्र पर, प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ प्रदीप वर्मा टाटी पूर्वी शक्ति केंद्र पर, महामंत्री मनोज सिंह मेदिनीनगर स्थित सदर मंडल के बारालोटा उत्तरी शक्ति केंद्र पर संगठन महापर्व में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola