Ranchi news : कांटाटोली फ्लाइओवर के बीच से ही खादगढ़ा बस स्टैंड के लिए उतर सकते हैं

कांटाटोली फ्लाइओवर पर चढ़ने के लिए दोनों साइड रैंप का निर्माण किया जा रहा है. लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.
रांची. कांटाटोली फ्लाइओवर के बीच से ही अब खादगढ़ा बस स्टैंड जाने के लिए उतर सकते हैं. वहीं, जिन्हें बस स्टैंड से सिरोमटोली या कोकर की ओर जाना है, वे भी अब फ्लाइओवर पर चढ़ सकते हैं. इसके लिए उन्हें बहू बाजार चौक या शांतिनगर कोकर जाने की जरूरत नहीं है. अब बीच रास्ते से ही रैंप के जरिये फ्लाइओवर पर चढ़ सकते हैं. कांटाटोली फ्लाइओवर पर चढ़ने के लिए दोनों साइड रैंप का निर्माण किया जा रहा है. लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. कांटाटोली बस स्टैंड साइड और बहू बाजार साइड में नीचे से पुल तक रैंप का निर्माण हो चुका है. अब केवल डेक स्लैब कास्टिंग का काम चल रहा है. नीचे में गटर चढ़ाने का काम हो चुका है. जुडको की ओर से ठेकेदार को 30 मई तक की डेडलाइन दी गयी है.
केबल स्टे ब्रिज की लोड टेस्टिंग 25 मई से
रांची.
सिरमटोली फ्लाइओवर में केबल स्टे ब्रिज की लोड टेस्टिंग का काम 25 मई से होगा. चार दिनों तक लोड टेस्टिंग की जायेगी. पथ निर्माण विभाग, रेलवे व एलएंडटी कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से लोड टेस्ट किया जायेगा. लोड टेस्ट सफल होने के बाद ही इस पर गाड़ियों के परिचालन की अनुमति दी जायेगी. इसके साथ ही रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से में केबल ब्रिज पर अन्य कार्य कराये जा सकेंगे. केबल स्टे ब्रिज के कार्यों को लेकर 30 मई तक रेलवे से ब्लॉक की अनुमति मिली है. इसके तहत यहां कार्य कराये जा रहे हैं. उसके बाद ब्रिज का कार्य पूरी तरह खत्म हो जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




