पूर्व सांसद जोरावर राम के पुत्र राकेश पासवान बसपा में शामिल

बसपा झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी.
रांची. बसपा झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. राज्य में सामंतवादी व पूंजीवादी ताकतों का मुकाबला केवल बसपा ही कर सकती है. यह बात बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय राज्य प्रभारी जीसी दिनकर ने कही. श्री दिनकर रविवार को बसपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. समारोह में पलामू के पूर्व सांसद स्वर्गीय जोरावर राम के पुत्र राकेश पासवान और धनबाद से मोहन सिंह यादव ने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इनके साथ सदस्यता ग्रहण करनेवालों में वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, रंभा देवी, जय प्रकाश पासवान, ललन कुमार, गौतम कुमार, युगल भुईंया, संजय कुमार गौतम, वीरेंद्र चंद्रवंशी, कमलेश राम और लव कुमार राम शामिल थे. प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता व रामबाबू चिरगैया ने पार्टी में शामिल होनेवाले सभी नेताओं का स्वागत किया. कार्यक्रम में सुनील कुमार गौतम, अशोक राम, राजेंद्र राम और अरुण कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










