ePaper

1147 करोड़ रुपए से झारखंड के इन 3 रेलवे स्टेशनों का हो रहा री-डेवलपमेंट

Updated at : 03 Feb 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
rail budget 2025 jharkhand

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डीआरएम व अन्य पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Rail Budget 2025: झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर के 3 रेलवे स्टेशनों के री-डेलवपमेंट पर रेलवे 1147 करोड़ रुपए खर्च करेगा. निर्मला सीतारमण के बजट 2025 में इसका प्रावधान किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने आज बताया कि ये पैसे किस मद में खर्च होंगे. आप भी जानें.

विज्ञापन

Rail Budget 2025: झारखंड के 3 रेलवे स्टेशनों का री-डेवलपमेंट किया जा रहा है. केंद्र सरकार ने आम बजट में इसके लिए 1147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. रेल मंत्रालय ने रांची, हटिया और टाटानगर स्टेशनों को विकसित करने के लिए यह राशि आवंटित की है. इसमें सबसे ज्यादा 444 करोड़ रुपए रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर खर्च होंगे. हटिया स्टेशन के पुनर्विकास पर 355 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. टाटानगर स्टेशन के री-डेवलपमेंट पर 348 रुपए खर्च होंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रांची के पत्रकारों को संबोधित करते हुए सोमवार (3 फरवरी 2025) को यह जानकारी दी.

रांची में नया स्टेशन बिल्डिंग, आवासीय क्वार्टर का निर्माण जारी

उन्होंने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में एक स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है. साथ ही एक आवासीय क्वार्टरों का भी निर्माण कार्य जारी है. प्लेटफॉर्म नंबर 6 का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. फुटओवरब्रिज और दूसरे इंट्री एप्रोच रोड का भी निर्माण चल रहा है. इसके अलावा अंडरग्राउंड और ओवरहेड वाटर टैंक्स का निर्माण कार्य भी चल रहा है.

हटिया स्टेशन के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 355 करोड़ रुपए

हटिया स्टेशन पर पश्चिमी हिस्से में दूसरे इंट्री गेट बनाने का काम चल रहा है. यहां से कार्यालयों को अन्यत्र शिफ्ट करने और आवासीय ब्लॉक के निर्माण की प्रक्रिया जारी है. इस पर रेलवे की ओर से 355 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में इसका प्रावधान किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टाटानगर स्टेशन का भी होगा री-डेवलपमेंट, 9 अप्रैल को खुलेगा टेंडर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रांची और हटिया के अलावा जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन को भी पुनर्विकसित किया जा रहा है. इसके लिए ईपीसी टेंडर आमंत्रित किये जा चुके हैं. टेंडर 9 अप्रैल 2025 को खुलेगा. टाटानगर स्टेशन को चमकाने के लिए रेलवे 348 करोड़ रुपए खर्च करेगा. इस तरह रांची और जमसेदपुर के 3 स्टेशनों के री-डेवलपमेंट पर कुल 1147 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डीआरएम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

टाइगर इज बैक : दलमा और आसपास के जंगलों में फिर से हो सकता है बाघों का साम्राज्य

Video: सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा

3 फरवरी को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, देखें आपके यहां क्या है रेट

बगोदर और तमाड़ में सड़क हादसों में धनबाद और जमशेदपुर के 3 लोगों की मौत, 5 घायल

3 साल में 1000 स्टार्टअप के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने की ये पहल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola