ePaper

Video: सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा

Updated at : 03 Feb 2025 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
Sara Ali Khan in Deoghar
बाबा मंदिर में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान. फोटो : प्रभात खबर

Sara Ali Khan in Deoghar: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान ने बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की है. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी के लिए गर्भगृह को खाली कराया गया. देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

Sara Ali Khan in Deoghar| देवघर, संजीव कुमार मिश्र : सैफ अली खान की बेटी और मशहूर बॉलीबुड अभिनेत्री सारा अली खान बसंत पंचमी से पहले रविवार को बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंचीं. अभिनेत्री को सुरक्षा घेरे में बाबा मंदिर के मंझलाखंड में ले जाया गया. उनके साथ से डीसी विशाल सागर भी मौजूद थे. मंझलाखंड में सारा अली खान को मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधिवत संकल्प कराया. उसके बाद उनको बाबा के गर्भगृह में ले जाकर बाबा भोलेनाथ का पूजन कराया गया.

बसंत पंचमी के कारण मंदिर में थी काफी भीड़

बसंत पंचमी की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी, लेकिन अभिनेत्री के लिए गर्भगृह को खाली कराया गया. उसके बाद उनको अंदर प्रवेश कराकर पूजा कराया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सारा अली खान ने उनसे कहा कि बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी असीम आस्था है. इसलिए वह बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के लिए देवघर आयी हैं.

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, 2 ट्रेनों को कर दिया गया रद्द

झारखंड में अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा, रांची में उच्चतम पारा 30 डिग्री के पार

भाजपा नेता की हत्या की योजना बना रहे अमन साहू और राहुल सिंह गैंग के 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को दी 412 करोड़ की 246 योजनाओं की सौगात, बोले- हमें आदिवासी होने पर गर्व

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola