झारखंड में अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा, रांची में उच्चतम पारा 30 डिग्री के पार

झारखंड का मौसम.
Jharkhand Weather Today: झारखंड का मौसम बदलने लगा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गये हैं. जानें आज आपके यहां कितना रहा तापमान.
Table of Contents
Jharkhand Weather Today: झारखंड में अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद यह 30 डिग्री के पार है. न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला का अधिकतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा में रिकॉर्ड किया गया, जो 12.7 डिग्री सेंटीग्रेड था. एक दिन पहले चतरा का न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड था. इस तरह एक दिन में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गया है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री के पार पहुंच गया है.
मौसम केंद्र रांची ने जारी की वेदर रिपोर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने रविवार (2 फरवरी 2025) को वेदर रिपोर्ट जारी कर कहा है कि झारखंड का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. लोगों को ठंड से राहत मिली है. हालांकि, सुबह और शाम में ठंडी हवा चल रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. राज्य में सबसे कम दृश्यता जमशेदपुर में 1100 मीटर हो गई है.
रांची का उच्चतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम पारा 15 डिग्री के पार
वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, रांची का उच्चतम तापमान 30.2 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर में उच्चतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आयी है, लेकिन यह 30.3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 18.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम तापमान बढ़ा
डाल्टेनगंज के मौसम की बात करें, तो यहां भी उच्चतम पारा में 0.2 डिग्री की गिरावट आयी है. यहां का उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 15.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
बोकारो में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट
बोकारो का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 29.5 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री चढ़कर 14.1 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. यहां के अधिकतम तापामान में 1.8 डिग्री की गिरावट के बाद यह 32 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
इसे भी पढ़ें
2 फरवरी को झारखंड के किस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर, यहां देखें एक-एक जिले का रेट
Indian Railways News: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, 2 ट्रेनों को कर दिया गया रद्द
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




