ePaper

3 फरवरी को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, देखें आपके यहां क्या है रेट

Updated at : 03 Feb 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 3 February 2025

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 3 February 2025: झारखंड में 3 फरवरी 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है? आपके जिले में आज इसकी कीमत क्या है, एक-एक जिले का रेट चार्ट यहां देखें.

विज्ञापन

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 3 February 2025: झारखंड में 3 फरवरी 2025 को झारखंड में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिल रहा है? सबसे सस्ता या सबसे महंगा गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? आज यानी 3 फरवरी 2025 को जमशेदपुर में एलपीजी सिलेंडर सबसे सस्ता मिल रहा है. 14 किलो का सिलेंडर यहां मात्र 842.50 रुपए में मिल रहा है. इंडियन ऑयल ने 3 फरवरी के लिए एलपीजी सिलेंडर के जो रेट तय किये हैं, उसमें हजारीबाग और कोडरमा में यह सबसे महंगा है. इन दोनों जिलों के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम में इसी सिलेंडर के लिए ग्राहक को 852 रुपए देने होंगे. सरायकेला-खरसावां में एलपीजी सिलेंडर आज 843 रुपए में मिलेगा. रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, लातेहार और देवघर जैसे बड़े शहरों में गैस सिलेंडर के लिए ग्राहक को 860.50 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा. चतरा के लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए 859.50 रुपए देने पड़ेंगे. 3 फरवरी 2025 को झारखंड के 17 जिलों में 14 किलो के गैस सिलेंडर का भाव 860.50 रुपए है. झारखंड के किस शहर में आज 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, इसका पूरा रेट चार्ट यहां देख लें.

आज कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, ये है रेट

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए
स्रोत : Indian Oil

सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी

एलपीजी एक बेहद ही सुरक्षित और रंगहीन गैस है. आज घर-घर में इसका इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में भी इसका उपयोग बढ़ गया है. भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत देश में 8 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रखा है. झारखंड में भी लाखों गरीबों को इस योजना का लाभ मिला है. 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिलती है. घरेलू रसोई गैस पर जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है, एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के बाद उनके बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए ट्रांसफर कर दिये जाते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

देश भर में एलपीजी गैस की कीमत एचपी, इंडियन ऑयल जैसी सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग हो जातीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों या जिलों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. तेल कंपनियां वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करतीं हैं.

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.

फरवरी में 7 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

फरवरी में तेल कंपनियों ने आम जनता को बड़ी राहत दी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2025 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए की कटौती कर दी. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया.

इसे भी पढ़ें

टाइगर इज बैक : दलमा और आसपास के जंगलों में फिर से हो सकता है बाघों का साम्राज्य

बसंत पंचमी के रंग में रंगा देवघर, सवा लाख तिलकहरु बाबा बैद्यनाथ का करेंगे तिलकोत्सव

हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को दी 412 करोड़ की 246 योजनाओं की सौगात, बोले- हमें आदिवासी होने पर गर्व

भाजपा नेता की हत्या की योजना बना रहे अमन साहू और राहुल सिंह गैंग के 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola