Jharkhand ka Rahul Gandhi: हेमंत सोरेन के बाद झारखंड में फेमस हो रहा राहुल गांधी का हमशक्ल, देखें वीडियो

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Oct 2024 4:51 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi

Jharkhand ka Rahul Gandhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने खास लुक को लेकर चर्चा में हैं. जेल जाने के बाद उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है, जिससे उनका लुक पूरी तरह से दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तरह हो गया है.

विज्ञापन

Jharkhand ka Rahul Gandhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने नये लुक को लेकर कुछ दिनों से बेहद चर्चा में हैं. लेकिन पिछले दिनों उनकी चर्चा एक और कारण से हुई, उनके जैसे दिखने वाले शख्स मुन्ना लोहरा के कारण. उनके हमशक्ल मुन्ना लोहरा हटिया के रंगमंचकर्मी हैं और बिल्कुल हेमंत सोरेन की ही तरह दिखते हैं. मुन्ना हेमंत की ही तरह दाढ़ी रखते हैं और बात भी करते हैं. हेमंत सोरेन के हमशक्ल के बाद अब रांची में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हमशक्ल की भी एंट्री हो गई है.

राहुल गांधी की तरह दिखने वाला शख्स झारखंड में हो रहा फेमस

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद शनिवार को राहुल गांधी पहली बार झारखंड दौरे पर पहुंचे हैं. इसी दौरान एक शख्स अचानक चर्चा में आ गया. शख्स का नाम नूर है, जो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ही तरह दिखता है. शख्स रांची का ही रहने वाला है. नूर नाम के शख्स न केवल राहुल गांधी का हमशक्ल है, बल्कि उनकी ही तरह हाथ में संविधान की प्रति लेकर बात भी करता है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रेरित होकर रखा राहुल गांधी जैसा गेटअप

एक स्थानीय व्यक्ति नूर – जो खुद को ‘झारखंड का राहुल गांधी’ बताता है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रेरित होकर राहुल गांधी जैसा गेटअप रखा है. उसने कहा, राहुल गांधी आज यहां संविधान पर बोलने आ रहे हैं. इसलिए, मैं उन्हें संविधान की एक प्रति भेंट करूंगा. वह सभी क्षेत्रों के लोगों से मिलेंगे और संविधान पर बोलेंगे. मुझे उम्मीद है कि वह आज मुझसे मिलेंगे और मैं उनसे बात कर पाऊंगा. मैं उनसे मिलने की कोशिश करूंगा. मुझे ‘झारखंड का राहुल गांधी’ के रूप में जाना जाता है.

अपनी दाढ़ी को लेकर फेमस हुए थे राहुल गांधी

राहुल गांधी पिछले दिनों अपने लुक को लेकर चर्चा में थे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी बढ़ गई थी. सफेद और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन में राहुल गांधी की दाढ़ी बेहद खास दिख रही थी. दाढ़ी में राहुल गांधी का लुक वायरल हुआ था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola