शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती चार दिन की यात्रा पर झारखंड पहुंचे, रांची में आज महाधर्मसभा को करेंगे संबोधित

आयोजकों का दावा है कि हरमू ग्राउंड में आयोजित होने वाली विराट धर्मसभा ऐतिहासिक होगी. झारखंड के कोने-कोने से हजारों लोग शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को सुनने के लिए रांची आ रहे हैं. राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शंकराचर्य सेल सिटी में 17 मार्च को सुबह दीक्षा कार्यक्रम होगा.
पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का गुरुवार (16 मार्च 2023) को रांची पहुंचे. स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया. स्वामी निश्चलानंद सरस्वती चार दिन (16 से 19 फरवरी 2023) तक रांची में रहेंगे. वह रांची में विराट धर्मसभा को संबोधित करेंगे. चार दिन के रांची प्रवास के दौरान शंकराचार्य 16 मार्च को शाम 4 बजे हरमू मैदान में विराट धर्मसभा को संबोधित करेंगे. 17 और 19 मार्च को शंकराचार्य दीक्षा देंगे. उनके ठहरने की व्यवस्था सेल सिटी में की गयी है.
4 दिन तक रांची में रहेंगे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती
कार्यक्रम के संरक्षक डॉ एचपी नारायण, पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, आयोजन समिति के संयोजक पंकज कुमार सिन्हा और आयोजन समिति के सदस्य जयंत कुमार झा, नीरज सिंह एवं नवीन झा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी.
ऐतिहासिक होगी हरमू में होने वाली विराट धर्मसभा
आयोजकों का दावा है कि हरमू ग्राउंड में आयोजित होने वाली विराट धर्मसभा ऐतिहासिक होगी. झारखंड के कोने-कोने से हजारों लोग शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को सुनने के लिए रांची आ रहे हैं. राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शंकराचर्य सेल सिटी में 17 मार्च को सुबह दीक्षा कार्यक्रम होगा, जबकि शाम के वक्त वॉलीबॉल ग्राउंड में धर्मसभा का आयोजन होगा.
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लोगों को जागृत कर रहे हैं शंकराचार्य
आयोजकों ने कहा कि शंकराचार्य ने जुलाई 2021 में घोषणा की थी कि वर्ष 2025 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन जायेगा. इसी क्रम में वह पूरे भारतवर्ष में घूम-घूमकर धर्मसभा के जरिये हिंदू समाज को एकजुट करने में लगे हैं. इसी उद्देश्य से शंकराचार्य का झारखंड आगमन हो रहा है. आदित्य वाहिनी के प्रदेश संयोजक शिशिर ठाकुर ने यह जानकारी दी.
12 मार्च को हरमू मैदान में हुआ था भूमि पूजन
बता दें कि विराट धर्मसभा के लिए शंकराचार्य के झारखंड आगमन से पहले 12 मार्च 2023 को हरमू मैदान में भूमि पूजन किया गया और धर्म प्रचार रथ को रवाना किया गया था. इसमें डॉ एचपी नारायण समेत कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




