ePaper

Ranchi News : बीएचयू के पूर्ववर्ती छात्रों ने छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Updated at : 26 Mar 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : बीएचयू के पूर्ववर्ती छात्रों ने छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

बीएचयू के स्थापना दिवस पर रांची चैप्टर के पूर्ववर्ती छात्रों ने दी छात्रवृत्ति

विज्ञापन

रांची. बीएचयू के स्थापना दिवस पर रांची चैप्टर के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा राजकीय प्लस-टू विद्यालय कांके की छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया. इसका लाभ कक्षा नौ की पांच और कक्षा 11 की पांच छात्राओं को दिया गया. इन छात्राओं का चयन मेरिट एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया. बीएचयू एल्युमिनी एसोसिएशन के प्रतिनिधि सीएमपीडीआइ के विवेकानंद गुप्ता एवं अमृतांश राय द्वारा छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र दिया गया. मौके पर मेकन के अनुराग मिश्रा, सीसीएल के विकास कुमार सिंह एवं सीएमपीडीआइ के अभिषेक मिश्रा व विवेक त्रिपाठी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola