प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2024 12:37 AM
Birsa Munda
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में तीन अप्रैल को होगी समीक्षा बैठक. स्वास्थ्य आंकड़ों से जुड़े सूचकांक को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करने का होगा प्रयास.
रांची.स्वास्थ्य विभाग नये वित्तीय वर्ष के लिए योजनाओं की समीक्षा नये सिरे से करेगा. इसका मकसद प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को पहले से ज्यादा मजबूत करना है. विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में तीन अप्रैल को 11 बिंदुओं पर समीक्षा की जायेगी. बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सभी सिविल सर्जन और उपाधीक्षक को पत्र लिखा है. प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक व्यापक योजना की रूपरेखा तैयार की जायेगी. विभाग का मानना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और इससे जुड़ीं सेवाओं में सुधार कर समग्र रूप से स्वास्थ्य आंकड़ों से जुड़े सूचकांक को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर किया जा सकेगा.
बैठक में इन बिंदुओं पर होगी चर्चा :
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना, जिला स्तर पर सभी जांच व इलाज की समुचित व्यवस्था, पीएम-एबीएचआइएम के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना, हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की उपस्थिति, दवा, उपकरणों और केमिकल्स आदि की उपलब्धता, सिकल सेल एनीमिया, एसी-डीसी बिल, एजी ऑडिट कॉम्पिटेंस, सीपीग्राम और कोर्ट केस, 30 वर्षों से अधिक उम्र की सभी महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग को लेकर अवेयरनेस कार्यक्रम एचएससी-एचडब्लूसी से जिला अस्पताल तक चलाना, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि और आम लोगों की पहुंच, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रशासन और प्रबंधन पर जोर, स्वास्थ्य संवर्धन और बीमारी की रोकथाम पर चर्चा.सेवाओं को उन्नत करने को लेकर सुझाव :
बजट और संसाधन, आवश्यकताओं का आकलन, स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचे में सुधार, टेलीमेडिसिन पद्धति से उपचार व समाधान व कौशल और ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










