प्रभात खबर ने जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 2000 मेधावी स्टूडेंट्स को दिया प्रतिभा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह : राजधानी रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल सभागार में ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया. रविवार (16 जून) को सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर यानी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया. सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) की मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को सम्मान मिला.

विज्ञापन

करीब 2000 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रभात खबर ने दिया प्रतिभा सम्मान

झारखंड की राजधानी रांची के करीब 2000 स्टूडेंट्स को प्रभात खबर ने रविवार (16 जून) को प्रतिभा सम्मान दिया. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. डॉ उरांव और बादल ने 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया.

जैक और सीबीएसई के बाद आईसीएसई बोर्ड के टॉपर्स हो रहे सम्मानित

झारखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के बाद अब आईसीएसई बोर्ड के बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और अन्य अतिथि छात्र-छात्राओं को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान दे रहे हैं. बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है.

जैक बोर्ड के बाद सीबीएसई बोर्ड के बच्चों का सम्मान

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) के टॉपर्स के बाद अब सीबीएसई बोर्ड में 90 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है.

प्रतिभा सम्मान समारोह में गुरुजनों का हो रहा सम्मान

स्टूडेंट्स को सम्मानित किए जाने के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपल को सम्मानित किया जा रहा है.

Image

प्रतिभा सम्मान समारोह में गुरुजनों का हो रहा सम्मान

स्टूडेंट्स को सम्मानित किए जाने के बाद अब अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपल को सम्मानित किया जा रहा है.

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola