ranchi news : आरटीइ के तहत हुआ गरीब बच्ची का नामांकन, रांची उपायुक्त को दिया धन्यवाद

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में सोमवार को एक बार फिर समस्याओं को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.
रांची. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में सोमवार को एक बार फिर समस्याओं को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन एवं अन्य मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज करायीं. इसमें उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया. कार्यक्रम में दो दंपती अपने छोटे बच्चियों को लेकर पहुंचे थे. उन्होंने उपायुक्त को धन्यवाद दिया कि आरटीइ के तहत उनकी बच्ची का नामांकन निजी स्कूल में हो गया. इस पर उपायुक्त ने कहा कि यही है असली ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की मिसाल. प्रशासन का उद्देश्य ही यह है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे.
दिव्यांग बच्ची की मां की शिकायत का हुआ त्वरित समाधान
जनता दरबार में एक महिला अपनी 15 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ पहुंची. उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन की सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर उपायुक्त ने तत्काल सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. जांच में पाया गया कि बच्ची को विकलांग पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है. इस पर उपायुक्त ने कहा कि परिवार को पेंशन की अद्यतन स्थिति की पूरी जानकारी दी जाये. आगे इसे किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित किया जाये. जनता दरबार में भू-राजस्व से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं सामने आयीं. इस पर उपायुक्त ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अवैध कब्जे की शिकायतों पर शीघ्र भौतिक सत्यापन करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




