ePaper

रांची में शुरू हुआ कोरोना का प्लाज्मा ट्रीटमेंट, मंत्री मिथिलेश ठाकुर नहीं कर सकेंगे प्लाज्मा डोनेट

Updated at : 28 Jul 2020 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में शुरू हुआ कोरोना का प्लाज्मा ट्रीटमेंट, मंत्री मिथिलेश ठाकुर नहीं कर सकेंगे प्लाज्मा डोनेट

रांची : झारखंड में कोरोना (coronavirus) के कहर के बीच खुशखबरी है. अब झारखंड में भी कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी (Plasma treatment ) से रिम्स में हो सकेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रिम्स में प्लाज्मा थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि रिम्स में आज ये पहला कदम है, राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी इसकी शुरुआत की जायेगी. आपको बता दें कि कोरोना को मात दे चुके पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर (Minister Mithilesh Thakur) प्लाज्मा डोनेट (plasma donate) नहीं कर सकेंगे.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब झारखंड में भी प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि प्लाज्मा डोनेट करने वालों को एक हजार रुपये दिये जायेंगे. आइसीएमआर की गाइडलाइन के मापदंड पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकर सही नहीं पाये गये हैं. इसलिए उनका प्लाज्मा नहीं लिया जा सकेगा. इनमें एसिंप्टोमेटिक कोरोना वायरस पाया गया था. कोई लक्षण नहीं पाया गया था. इनका 28 दिन पूरा नहीं हो पाया है.

undefined

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना से निर्णायक लड़ाई लड़ने में मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों को भी आसानी होगी. जमशेदपुर के टीएमएच और बोकारो के बीडीएच में भी प्लाज्मा थेरेपी से इलाज की व्यवस्था की जायेगी.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के कुल 8877 केस, 93 की मौत, झारखंड में 4979 एक्टिव मरीजों का चल रहा इलाज

रिम्स कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. जेके मित्रा ने जानकारी दी कि प्लाज्मा थेरेपी वैसे मरीजों के लिए कारगर होगी, जिनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर है और शरीर में एंटी बॉडीज नहीं बन पा रहा है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola