मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए व बीएससी आइटी के विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

Updated at : 10 May 2024 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए व बीएससी आइटी के विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए और बीएससी आइटी की छात्रा प्रिया केशरी व सौम्या श्रीवास्तव का चयन डिलाइट कंपनी में एसोसिएट एनालिस्ट के पद पर हुआ. इनका सालाना पैकेज 3.8 लाख रुपये होगा.

विज्ञापन

रांची. मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए और बीएससी आइटी की छात्रा प्रिया केशरी व सौम्या श्रीवास्तव का चयन डिलाइट कंपनी में एसोसिएट एनालिस्ट के पद पर हुआ. इनका सालाना पैकेज 3.8 लाख रुपये होगा. साथ ही कंपनी की ओर से इनको फ्री कैब व कैफेटेरिया की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इन दोनों के अलावा कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों ने नेशनल लेवल असेसमेंट टेस्ट 14 फरवरी को दिया था और इनका इंटरव्यू प्रोसेस 26 मार्च को हुआ. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, प्लेसमेंट सेल कन्वेनर डॉ आरआर शर्मा व बीसीए व आइटी के को-ऑर्डिनेटर डॉ संतोष कुमार रजवार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी. प्राचार्य ने पूरे प्लेसमेंट सेल और फैकल्टी मेंबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि काॅलेज की टीम वर्क पूरे झारखंड के लिए एक उदाहरण है. इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के को-ऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, डॉ राजू मांझी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola