सरहुल शोभायात्रा में उमड़े लोग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Apr 2024 9:13 PM

विज्ञापन

खलारी में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनायी गयी

विज्ञापन

खलारी

खलारी प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनायी गयी. क्षेत्र के विभिन्न सरना स्थलों पर पाहनों के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों ने सरहुल पर्व को लेकर पूजा-अर्चना की. लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली. सरना समिति कमाती धौड़ा के लोगों ने सरना स्थल में विधिवत पूजा-अर्चना की. बंधु पाहन व अन्य पाहनों के साथ पूजा के बाद महिलाओं ने पूजा कर सुख व समृद्धि की प्रार्थना की. पाहनों ने सभी लोगों की फूलखोंसी की. महिलाओं और पुरुषों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा, नगाड़े व मांदर के साथ शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा महावीर नगर से केडी मुख्य बाजार होते हुए केडी अंबेडकर चौक तक गयी. खलारी थाना के समीप सीओ प्रणव अंबष्ट व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह भी शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभायात्रा में सभी लोग अबीर-गुलाल लगाकर नाचते गाते चल रहे थे. मांदर की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया. खलारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से भी सरहुल शोभायात्रा निकाली गयी. सरहुल शोभायात्रा का मिलान खलारी ओवरब्रिज के समीप हुआ. जिसमें सरना समिति कमाती धौड़ा, अंबाटोंगरी, खलारी बाजारटांड़ पेट्रोल गोदाम, मायापुर, बुकबुका सरना समिति सहित अन्य जगहों से निकाली गयी शोभायात्रा मिले. मौके पर पाहन सचिन मुंडा, सुरजन पाहन, सिनोद पाहन, बिरजु उरांव, जिप सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया पारसनाथ उरांव, तेजी किस्पोट्टा, सुनीता देवी, पुतुल देवी, दीपमाला कुमारी, इंदिरा देवी, मुन्ना देवी, श्यामसुंदर सिंह, रतिया गंझू, रंथू उरांव, बहुरा मुंडा, रंजीत उरांव, सुभाष उरांव, राजकुमार उरांव, त्रिलोचन उरांव, रामलखन गंझू, प्रभाकर गंझू, किशुन मुंडा, अनिल पासवान, पंकज मुंडा, सुदामा उरांव, अभिमन्यु करमाली, मुकेश मुंडा, राजा केशरी, दिलीप महतो, रामकिशुन मुंडा, जोगेंद्र मुंडा, मनोज मुंडा समेत बुकबुका सरना समिति से करमा लोहरा, कुलदीप लोहरा, पवन उरांव, निखिल मुंडा, रामसूरत यादव, शैलेन्द्र शर्मा, मनोज चौहान, कामेश्वर निशाद, सहित सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola