विराट हिंदू समागम में उमड़े लोग

Updated:
विज्ञापन
विराट हिंदू समागम में उमड़े लोग

देवी मंडप हटिया के प्रांगण में हिंदू समागम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हटिया.

देवी मंडप हटिया के प्रांगण में हिंदू समागम का आयोजन किया गया. अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि अद्वैत आश्रम के स्वामी अमृतानंद जी ने हिंदू समाज के सद्भाव, एकता व भेदभाव रहित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया. संरक्षक पद्मश्री महावीर नायक ने हिंदू धर्म में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला. विशिष्ट अतिथि भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी श्रीमंत महाराज ने धर्म के माध्यम से समाज निर्माण की बात कही. मुख्य वक्ता आशुतोष द्विवेदी ने समाज में पंच परिवर्तन के पांचों आयाम सामाजिक समरसता, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्त्तव्य और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र को सुदृढ़, समरस और विकसित बनाने पर विचार दिये. कार्यक्रम में हटिया क्षेत्र के मातृशक्ति, बंधु व भगिनी की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में नन्हे बच्चों के पौराणिक चरित्रों का स्वरूप ने सबका मन मोह लिया. बच्चों ने स्तोत्र, श्लोक व मंत्रों का उद्बोधन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर अखिलेश्वरनाथ मिश्र, डॉ एनडी गोस्वामी, डॉ उमाशंकर शर्मा, राजा राम सिंह, डॉ प्रेम प्रकाश मिश्र, मिथिलेश्वर मिश्र, राजन वर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Dharmendra Giri

लेखक के बारे में

By Dharmendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola