सिल्ली में शांति समिति की बैठक

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 21 Jan 2026 7:55 PM

विज्ञापन

सिल्ली थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

सिल्ली. आगामी 23 जनवरी को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सिल्ली थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नवीन कुमार ने की और संचालन मोहम्मद फारूख ने किया. थाना प्रभारी ने सरस्वती पूजा के दौरान पालन किए जाने वाले विभिन्न दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि पूजा के दौरान डीजे, अश्लील गानों एवं तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विसर्जन किए जा सकेंगे. मौके पर मो फारुख, मुखिया लालूराम उरांव, अरविंद कुशवाहा, राजेश कुमार साहू, अरविंद कुमार आदि शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola