ePaper

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए PARADISE ने रांची के उपायुक्त को दिये मेडिकल उपकरण

Updated at : 18 Apr 2020 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए PARADISE ने रांची के उपायुक्त को दिये मेडिकल उपकरण

paradise donates medical kit to fight coronavirus in jharkhand रांची : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की जद्दोजहद में लगे प्रशासन को सामाजिक संस्था पैराडाइज : द ग्रुप दैट जॉयफुली शेयर्स (PARADISE : The Group That Joyfully Shares) ने मेडिकल किट उपलब्ध कराया. शनिवार (18 अप्रैल, 2020) को संस्था ने रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे के कार्यालय को कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण सौंपे.

विज्ञापन

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की जद्दोजहद में लगे प्रशासन को सामाजिक संस्था पैराडाइज : द ग्रुप दैट जॉयफुली शेयर्स (PARADISE : The Group That Joyfully Shares) ने मेडिकल किट उपलब्ध कराया. शनिवार (18 अप्रैल, 2020) को संस्था के आलोक पोद्दार ने रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे के कार्यालय को कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण सौंपे.

Also Read: झारखंड के हिंदपीढ़ी में फिर मिला कोरोना का मरीज, 92 लोगों की रिपोर्ट आयी निगेटिव

पैराडाइज की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि संस्था ने झारखंड सरकार को रांची के उपायुक्त के मार्फत 80 पीपीई किट (सर्जिकल ग्रेड) एवं 1000 3-PLY फेस मास्क दिये. कोरोना के मरीजों के संपर्क में आने वाले डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ इसका इस्तेमाल कर सकेंगे, ताकि ये कोरोना वारियर्स इस घातक बीमारी से सुरक्षित रह सकें.

संस्था की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, जो किट सरकार को उपलब्ध कराया गया है, उसका मूल्य 1.35 लाख रुपये से अधिक है. संस्था के सचिव ने कहा है कि हमारी यह एक छोटी-सी पहल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकारी मशीनरी की मदद करेगी.

Also Read: रांची सदर अस्पताल में महिला का प्रसव कराने वाली डॉक्टरों की टीम की होगी Covid19 जांच

उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा उपलब्ध कराये गये PPE किट क्वालिटी एवं निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हैं और कोरोना वायरस से जूझ रहे हमारे फ्रंटलाइन वारियर्स (पहली पंक्ति के योद्धा) यानी कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को रक्षा कवच प्रदान करेंगे.

पैराडाइज का उद्देश्य भारत में गरीबों को राहत देने, चिकित्सा राहत, शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए काम करना है. इसमें धर्म, जाति, रंग, पंथ या लिंग का कोई भेद नहीं किया जाता. यह संस्था किसी धार्मिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्त पोषित ट्रस्ट और समुदाय आधारित गतिविधि में शामिल नहीं है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand Update LIVE: रांची के हिंदपीढ़ी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में कुल संख्या हुई 33

संस्था के अध्यक्ष ऋषिकेश रायपत, और कोषाध्यक्ष राजीव मुरारका ने संस्था को मासिक योगदान देने वाले सदस्यों के प्रति अाभार जताया. उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि उनके सामाजिक अभियान में लोग शामिल हों और संस्था के लोगों को प्रोत्साहित करें.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola