पंकज मिश्रा ने मनी लाउंड्रिंग से बनायी 42 करोड़ की संपत्ति, CM का विधायक प्रतिनिधि होने का लेता था फायदा

पंकज मिश्रा ने मनी लाउंड्रिंग के सहारे 42 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है. वह सीएम का विधायक प्रतिनिधि होने का फायदा उठाता था और वो इसका राजनीतिक आनंद लेता था. इडी ने इन तथ्यों का उल्लेख किया है.
रांची: साहिबगंज में अवैध खनन का मामला 1000 करोड़ रुपये से अधिक का है. पंकज मिश्रा द्वारा मनी लाउंड्रिंग के सहारे अब तक 42 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का पता लगाया जा चुका है. सीएम का विधायक प्रतिनिधि होने के कारण वह क्षेत्र में राजनीतिक दबदबा का आनंद लेता था और अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों को नियंत्रित करता था. इडी ने इन तथ्यों का उल्लेख किया है.
इडी के अनुसार अवैध खनन से जुड़े मामले की जांच के लिए बरहरवा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अलावा अवैध खनन के सिलसिले में दर्ज कुछ प्राथमिकी को जांच के लिए लिया गया था. मामले की जांच के प्रथम चरण में अवैध खनन के इस मामले में तीन लोगों (पंकज मिश्रा,बच्चू यादव,प्रेम प्रकाश) के खिलाफ पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था.
न्यायालय ने इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ संज्ञान लेकर सम्मन जारी किया है. तीनों अभियुक्त फिलहाल जेल में हैं. इडी ने 19 जुलाई को पंकज मिश्रा, चार को बच्चू और 25 अगस्त को प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था.
झारखंड सहित देशभर के कुल 47 ठिकानों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान 5.34 करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये थे. बैंक खातों में जमा 13.32 करोड़ रुपये जब्त हुए थे. साहिबगंज में जांच के दौरान एक मालवाहक स्टीमर, पांच स्टोन क्रशर व स्टोन चिप्स लदे ट्रकों को जब्त किया गया था. छापेमारी के दौरान प्रेम प्रकाश के यहां से दो एके-47 राइफलें जब्त की गयी थी. इसका अध्ययन करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




