ranchi news : पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू में वृंदावन के प्रेम मंदिर के होंगे दर्शन

Updated at : 29 Aug 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू में वृंदावन के प्रेम मंदिर के होंगे दर्शन

पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू हर साल नये थीम और नयी सोच के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करता है. इस बार यहां भक्तों को प्रेम मंदिर वृंदावन के प्रारूप के दर्शन होंगे. पूजा पंडाल का काम पिछले दो से लगातार चल रहा है.

विज्ञापन

रांची. पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू हर साल नये थीम और नयी सोच के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करता है. इस बार यहां भक्तों को प्रेम मंदिर वृंदावन के प्रारूप के दर्शन होंगे. पूजा पंडाल का काम पिछले दो से लगातार चल रहा है. समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि काफी भव्य व बेहतरीन पूजा पंडाल भव्य तैयार किया जा रहा है. अब तक 60-70 प्रतिशत तक का काम पूरा हो चुका है. विशाल पंडाल में आकर्षक कारीगरी की जायेगी. विभिन्न माध्यमों से कृष्ण लीला के दर्शन भी होंगे. विद्युत सज्जा में कृष्णा लीला का रूप नजर आयेगा. पूरे आयोजन में 70 लाख रुपये खर्च होंगे. सिर्फ प्राकृतिक चीजों से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इसमें बांस, कपड़े, थर्मोकोल आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है. पंडाल की ऊंचाई 100 फीट और लंबाई 125 फीट रखी गयी है. हर साल की तरह यहां भी मेला लगेगा. कई तरह के फूड स्टॉल आदि की व्यवस्था रहेगी.

पूजा समिति के सदस्य

अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय बब्लू, महासचिव राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह, मुख्य परामर्शदाता व शिल्पकार अमिताभ मुखर्जी, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार अग्रवाल, शशि प्रकाश वर्मा, कृष्णा कुमार, सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, संजय ठाकुर, विपिन कच्छप, शैलेश नागपाल, दिलीप कच्छप, सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार साहू, उदय सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी अमरेंद्र मालवीय, अजय कुमार सिंह सहित अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola