Ranchi News : पुलिस अफसरों व कर्मियों को वर्दी में एकरूपता लाने के लिए आदेश जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2025 12:11 AM
Birsa Munda
आदेश का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी
रांची. राज्य में पुलिस अफसरों और कर्मियों को वर्दी में एकरूपता लाने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी है. डीजीपी ने लिखा है कि प्राय: ऐसा देखा जा रहा है कि पुलिस पदाधिकारी और कर्मी निर्धारित तरीके से वर्दी नहीं पहनते हैं. उनका टर्न आउट भी पुलिस नियमावली में निहित प्रावधान के विपरीत होता है. पुलिस नियमावली में पुलिस के सभी पदों के लिए वेशभूषा एवं टर्न- आउट निर्धारित है. लेकिन राज्य भ्रमण के दौरान और सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में देखा गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी के साथ अलग- अलग रंग के स्वेटर, जैकेट, जूता इत्यादि पहनते हैं. यह पूर्णत: अनुचित है. राज्य सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों को वर्दी भत्ता दिया जा रहा है. इसके बावजूद पुलिसकर्मी निर्धारित परिधान नहीं पहनते हैं. इसलिए यह आदेश दिया जाता है कि पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सर्दी के मौसम में वर्दी के साथ रंगे- बिरंगे स्वेटर के बजाय सिर्फ निर्धारित खाखी रंग का ऊनी स्वेटर, जैकेट पहनेंगे. जैकेट पर उनके पद के अनुरूप बैज भी लगा होगा. आदेश के साथ- साथ वर्दी पहनने से संबंधित नियमावली भी सभी पुलिस अफसरों को उपलब्ध करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










