रांची सदर अस्पताल में आज से शुरू होगा गैस्ट्रोलॉजी ओपीडी का संचालन, जानें किस-किस दिन मिलेगी यह सुविधा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2023 10:29 AM
रांची सदर अस्पताल में गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी विभाग शुरू किया जा रहा है. गैस्ट्रोलॉजी विभाग के शुरू होने पर अब पेट और आंतों की समस्या से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए गरीबों को निजी अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा.
रांची सदर अस्पताल में चिकित्सा सेवा का दायरा बढ़ाया जा रहा है. ओपीडी के अलावा सर्जरी की सुविधा दी जा रही है. इसी के तहत मंगलवार से पेट और लिवर से संबंधित बीमारी का इलाज भी मिलने लगेगा. इसके लिए अस्पताल में गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी विभाग शुरू किया जा रहा है. सदर के नये सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के छठे तल्ले पर स्थित क्रिटिकल केयर विभाग का शुभारंभ किया जायेगा.
गैस्ट्रोलॉजी विभाग के शुरू होने पर अब पेट और आंतों की समस्या से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए गरीबों को निजी अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना और आयुष्मान से जुड़ी स्वास्थ्य लाभ योजना के तहत मरीजों को नि:शुल्क सुविधा मिलेगी. वहीं, सामान्य मरीजों को इस सुविधा का लाभ देने के लिए अस्पताल प्रबंधन शीघ्र ही विचार करेगा.
सप्ताह में तीन दिन ओपीडी की सुविधा
गैस्ट्रो एंट्रोलाजिस्ट के रूप में मंगलवार से डॉ जयंत घोष अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे. इसके अलावा अन्य दिनों में वह संबंधित मरीजों की जांच भी करेंगे. सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी संचालित की जायेगी. इस दौरान मरीज ओपीडी पहुंच कर अपना इलाज करा सकेंगे. वहीं, बाकी तीन दिन जांच व अन्य तरह के टेस्ट किये जायेंगे.
राज्य का पहला सदर अस्पताल है, जहां नियमित रूप से गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी का संचालन किया जा रहा है. यह काफी मंहगा इलाज है,इसलिए आयुष्मान योजना के मरीजों को जोड़ा जा रहा है. आम मरीजों को भी न्यूनतम दर पर उपचार मिले, इस पर विचार चल रहा है.
-डॉ विनोद कुमार, सिविल सर्जन, रांची
Also Read: विमान की तरह ही नॉच से बढ़ायी जाती है वंदे भारत की स्पीड, जानें क्या है खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










