गांजा और पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

गांजा व पिस्टल के साथ रांची की विधानसभा थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम राजन कुमार चौधरी (25 वर्ष) है.
रांची. गांजा व पिस्टल के साथ रांची की विधानसभा थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम राजन कुमार चौधरी (25 वर्ष) है. वह नया सराय का रहनेवाला है. उसके पास से नाइन एमएम का पिस्टल, तीन गोली और 4.100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजन अपने घर से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करता है. इसी आधार पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा व विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नया सराय में राजन के घर की घेराबंदी की. इसी दौरान एक युवक को पुलिस ने दौड़कर भागते देखा. उसको पुलिस बल ने पकड़ा. इसके बाद तलाशी लेने पर पुलिस ने पिस्टल, गोली और गांजा बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










