झारखंड में पुरानी पेंशन योजना की क्यों हो रही थी मांग, नयी पेंशन योजना से यह कैसे है अलग ? जानें विस्तार से

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Pension Scheme

झारखंड सरकार के कर्मचारी लंबे समय पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे थे. 2014 से पूर्व वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन ने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया था. ऐसे में सवाल ये उठता है कि राज्य सरकार के अतंर्गत आने वाले कर्मचारी इसकी लंबे समय से क्यों कर रहे थे

विज्ञापन

झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सितंबर माह में बड़ा फैसला लेते हुए इस स्कीम पर मुहर लगा दी. इसके तहत दिसंबर 2004 या उसके बाद रिटायरमेंट लेने वाले कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा. हालांकि, इस योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को ये बताना होगा कि उन्हें सरकार द्वारा जारी एसओपी की शर्तें मान्य है. इसके लिए उन्हें शपथ पत्र दायर करना होगा.

बता दें कि राज्य सरकार के कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे. 2014 से पूर्व वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन ने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया था. इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए हेमंत सोरेन के पक्ष सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की थी. ऐसे में सवाल ये उठता है कि राज्य सरकार के अतंर्गत आने वाले कर्मचारी इसकी लंबे समय से क्यों कर रहे थे. नया पेंशन योजना और पुरानी पेंशन योजना में क्या फर्क है. तो आज हमको इन दोनों योजनाओं के बारे बतायेंगे, जिससे कि आपका ये संशय क्लियर हो जाये.

क्या है पुरानी पेंशन योजना

पुरानी पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को पूर्व निर्धारित फार्मूले के अनुसार पेंशन मिलती थी जो उसके वेतन का 50 फीसदी होता है. इसके अलावा उन्हें साल में दो बार मंहगाई भत्ता सोशधन का लाभ भी मिलता था. इसके लिए वेतन से किसी प्रकार से कोई कटौती नहीं की जाती थी यानी कि भुगतान निर्धारित था. इसके अलावा सामान्य भविष्य निधि यानी कि जीपीएफ का भी प्रावधान था. जीपीएफ का मतलब है जेनरल प्रोविडेंट फंड (General Provident Fund).

क्या है जीपीएफ (जेनरल प्रोविडेंट फंड)

दरअसल जीपीएफ यानी कि जेनरल प्रोविडेंट फंड सभी सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन का एक निश्चित प्रतिशत योगदान करने की अनुमति देता है. जो सेवानिवृत्ति होने के समय कर्मचारी को भुगतान की जाती है.

नयी पेंशन योजना

केंद्र सरकार ने साल 2004 में नयी पेंशन योजना को लागू किया था. हालांकि, सहस्त्र बलों के लिए ये स्कीम लागू नहीं है. साल 2018-19 में केंद्र ने इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिये इसमें कुछ बदलाव किये थे. दरअसल नयी पेंशन योजना यानी कि NPS एक ऐसी स्कीम है, जहां कर्मचारी अपने वेतन से अपने पेंशन कोष में योगदान करते हैं. जिसमें सरकार का भी समान योगदान होता है. इसके बाद फंड को पेंशन फंड मैनेजर्स के माध्यम से निर्धारित निवेश योजनाओं में निवेश किया जाता है.

इसके योजना के तहत आने वाले सभी कर्मचारी अपने मूल वेतन का 10 फीसदी योगगान देता है. केंद्र सरकार की मानें तो ये योजना कर्मचारियों को पेंशन फंड (PF) और निवेश पैटर्न का चयन करने का विकल्प प्रदान करता है. बता दें कि NPS निजी क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्ति भी इस योजना का चुनाव कर सकते हैं. रिटायरमेंट के समय कर्मचारी कॉर्पस का 60% निकाल सकते हैं, जो टैक्स-फ्री है और बाकी 40% ऐन्युइटी में निवेश किया जाता है, जिस पर टैक्स लगता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola