Ranchi news : 12 जिलों में ओबीसी सर्वेक्षण का काम पूरा, 12 जिलों से अब तक नहीं मिली रिपोर्ट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 8:51 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

22 फरवरी तक सभी को देनी थी फाइनल रिपोर्ट, पर नहीं मिली, 27 फरवरी को आयोग ने बुलायी बैठक.पाकुड़, सरायकेला-खरसावां व जामताड़ा जिला ने मंगलवार को आयोग को सौंपी फाइनल रिपोर्ट.

विज्ञापन

रांची. नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग पूरे राज्य में ओबीसी का सर्वेक्षण करा रहा है. इसके तहत सोमवार तक राज्य के 12 जिलों पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम में ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया. मंगलवार को आयोग को पाकुड़ नगर परिषद, कपाली नगर परिषद, सरायकेला नगर पंचायत, जामताड़ा नगर पंचायत व मिहिजाम नगर पंचायत की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गयी. वहीं, दूसरी ओर अब तक 12 जिलों द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गयी है. इस पर नाराजगी जताते हुए आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता ने 27 फरवरी को बैठक बुलायी है. इसमें रिपोर्ट नहीं भेजने वाले सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola