ePaper

Ranchi news : राजकीय बीएड कॉलेज में खुला एनएसएस विंग

Updated at : 27 May 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : राजकीय बीएड कॉलेज में खुला एनएसएस विंग

संगोष्ठी में एनएसएस लक्ष्य गीत गाया गया

विज्ञापन

रांची. राजकीय ब्वॉयज बीएड कॉलेज कांके में एनएसएस विंग खोला गया है. रांची विवि ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस विंग के खोले जाने पर मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें एनएसएस लक्ष्य गीत गाया गया. विवि की तरफ से एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ समीर कुमार को बनाया गया है. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ रमण कुमार झा ने कहा कि एनएसएस का ध्येय ही है नॉट मी बट यू. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ समीर ने कहा कि हम सभी मिलकर राष्ट्रभाव के साथ हर क्षेत्र में स्वयंसेवक की तरह अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे. डॉ ओम प्रकाश तिवारी, प्रो धनंजय तिवारी, प्रो दुलालचंद्र महतो ने भी विचार रखे. संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन चमन कुमार ने किया. कार्यक्रम में सुमित, अतुल, अनूप, ऋषभ अमन, चंदन सहित सत्र 2024-26 के कई प्रशिक्षु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola