चतरा समेत 6 जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के 6 जिलों में बदलने वाला है मौसम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nowcast Weather Warning: झारखंड के 6 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में मौसम बदलने वाला है. मौसम केंद्र रांची की ओर से यह चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि चतरा समेत 6 जिलों में अगले 3 घंटे में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

विज्ञापन

Nowcast Weather Warning: झारखंड के इन 6 जिलों में मौसम बदलने वाला है. बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है. साथ ही आंधी भी चल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा मौसम केंद्र ने रविवार को एक तात्कालिक चेतावनी (Nowcast Weather Warning) जारी करके यह जानकारी दी है. येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा है कि चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने वाला है.

विज्ञापन

1 से 3 घंटे में हो सकती है वर्षा, वज्रपात की भी आशंका

इस तात्कालिक चेतावनी में कहा गया है कि अगले 1 से 3 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम केंद्र के मुताबिक, इन जिलों के कुछ हिस्सों में शाम तक मौसम का मिजाज बदल सकता है. हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है.

मौसम केंद्र ने कहा- सावधानी बरतें इन जिलों के लोग

मौसम केंद्र रांची ने लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले किसानों को बाहर न निकलने की सलाह दी गयी है. पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूरी बनाये रखने की हिदायत दी गयी है. चेतावनी में कहा गया है कि गरज-चमक के दौरान मोबाइल या धातु की वस्तुओं का इस्तेमाल न करें. इससे वज्रपात की चपेट में आने का जोखिम बढ़ सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Nowcast Weather Warning: सुरक्षित स्थानों पर रहें

झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच यह चेतावनी महत्वपूर्ण है. लोगों से अपील की गयी है कि वे खराब मौसम की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें. मौसम की जानकारी के लिए मौसम केंद्र की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं से अपडेट रहें. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि वर्षा और वज्रपात की वजह से ग्रामीण और शहरी जीवन प्रभावित हो सकता है. इसलिए सावधानी और सतर्कता बरतें.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सामान्य हुआ मानसून, 9 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी

24 घंटे में 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया रांची का तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग ने 2 घंटे में जारी किये 4 येलो अलर्ट, 10 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय, 8 तक रुक-रुक कर होगी बारिश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola