HEC के अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई की चेतावनी, विरोध में 12 सितंबर को मुख्यालय पर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

एचइसी परिसर में अवैध निर्माण हटाने का निर्देश,बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने नोटिस का विरोध करते हुए बैठक की | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची HEC ने अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है. इसके विरोध में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने 12 सितंबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है.

विज्ञापन

रांची. एचइसी परिसर में हो रहे अनधिकृत निर्माण और कब्जे को लेकर एचइसी प्रबंधन ने सार्वजनिक सूचना जारी की है. एचइसी नगर प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिस में कब्जाधारियों को तत्काल अनधिकृत निर्माण हटाने की चेतावनी दी गयी है. प्रबंधन ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

नोटिस में एचइसी ने कब्जाधारियों से अपने स्तर से गैरकानूनी निर्माण हटाने को कहा है. साथ ही चेतावनी दी गयी है कि ऐसा नहीं करने पर एचइसी और जिला प्रशासन की ओर से किसी भी समय कार्रवाई कर अवैध निर्माण ध्वस्त किया जा सकता है.

बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने किया विरोध

एचइसी के नोटिस के विरोध में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 सितंबर को खिजरी विधायक राजेश कश्यप और हटिया विधायक नवीन जायसवाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा. समिति के अनुसार, इसके बाद भी यदि सरकार और एचइसी प्रबंधन की ओर से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया जाता है, तो 12 सितंबर को एचइसी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा.

समिति ने कहा कि एचइसी प्रबंधन की ओर से एचइसी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को हटाने की बात कही जा रही है. वहीं नगर निगम की ओर से भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. समिति का कहना है कि इससे बस्तीवासी आक्रोशित हैं और आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जायेगा.

बैठक में समिति के संयोजक मिंटू पासवान, दिलीप कुमार, वार्ड 37 के पार्षद परमेश्वर सिंह, हरेंद्र सिंह, रिंकी देवी, उमेश्वरी देवी, रितु खलखो, करिश्मा लकड़ा, धीरज राम, हरे राम रजवार, राजू, रवि साहू, ललन सिंह, रवि शंकर, राधेकांत राम, गोकुल रजवार, बिरसा उरांव, सुखमणि देवी, आदित्य सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola