New Road in Jharkhand: झारखंड के ये रोड बनेंगे चकाचक, 140 सड़क योजनाओं को मिली स्वीकृति

140 सड़क योजनाओं को स्वीकृति मिली (Photo: AI)
New Road in Jharkhand : आदिम जनजातीय क्षेत्रों के लिए 140 सड़क योजनाओं को स्वीकृति मिली है. 220 सड़क व 160 पुल योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें से केंद्र की ओर से कुछ को स्वीकृति नहीं मिली.
New Road in Jharkhand: भारत सरकार ने झारखंड को आदिम जनजातीय क्षेत्रों के लिए 140 सड़क योजनाओं की स्वीकृति दे दी है. प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत इसकी स्वीकृति दी गयी है. इससे 270 किमी से अधिक सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इन योजनाओं पर करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. यह योजना लंबे समय से केंद्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए लटकी हुई थी. अब जाकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दी है.
झारखंड से 220 सड़क योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया था. वहीं, आदिम जनजातीय क्षेत्रों के लिए पुलों की भी जरूरत महसूस करते हुए 160 पुल योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया था. इसकी स्वीकृति की मांग की गयी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने सड़क योजनाओं को कम कर दिया. यानी 80 योजनाएं काट दी गयीं. वहीं, एक भी पुल योजना को स्वीकृति नहीं दी गयी. यह कहते हुए कि राष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्य पूरा हो गया है. ऐसे में अभी 140 रोड योजनाओं की ही स्वीकृति दी जा सकती है. अब अगले चरण में शेष योजनाओं की स्वीकृति दी जायेगी.
यह भी पढ़ें : Indian Railways : झारखंड-यूपी के बीच नई ट्रेन जल्द, यात्रियों के लिए गुड न्यूज
अभी 259 सड़क पर शुरू हो रहा है काम
पूर्व में भारत सरकार ने पीएम जन-मन योजना के तहत 259 सड़क योजनाओं की स्वीकृति दी थी. इससे आदिम जनजातियों के लिए 780 किमी सड़क का निर्माण होना है. इनमें से अधिकतर योजनाओं पर टेंडर हो गया है. टेंडर निबटारा करके काम भी शुरू किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










