Sports : राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड में झारखंड की उपासना ने जीता रजत पदक

पूरे देश से इस कक्षा वर्ग में कुल 132 बालिकाओं ने हिस्सा लिया
रांची. कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में 15-18 जून तक आयोजित राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड (कक्षा 6-8) में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) साकची, जमशेदपुर की उपासना कुमारी ने राज्य के लिए रजत पदक जीता. पूरे देश से इस कक्षा वर्ग में कुल 132 बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें उपासना ने दूसरा स्थान हासिल किया. राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड में भाग लेने से पूर्व उपासना ने ‘योगमय झारखंड” अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय योग ओलिंपियाड में सफलता हासिल की थी, जिसके बाद उपासना को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया. उपासना की सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, योग प्रशिक्षक सह टीम लीडर कलावती कुमारी समेत अन्य ने उपासना को बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




