Wushu : जूनियर नेशनल वुशु में भाग लेने के लिए झारखंड टीम हैदराबाद गयी

प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, आर्मी बॉयज और साइ के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
रांची. हैदराबाद में दिनांक 01-06 जुलाई तक होनेवाली 24 वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम सोमवार को हैदराबाद रवाना हुई. वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, आर्मी बॉयज और साइ के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. झारखंड टीम में 12 बालिका और 11 बालक खिलाड़ी के अलावा मैनेजर और कोच शामिल हैं. इससे पहले झारखंड टीम का एक प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया. झारखंड वुशु एसोसिएशन के शिवेंद्र दुबे प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर के रूप में भाग लेंगे. प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम को झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा (सांसद) सहित प्रोफेसर मुकुंद मेहता, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




